नई दिल्ली। इतिहास विजेताओं के इशारे पर लिखा जाता है, इसलिए बलिदान की कई हैरतअंगेज कहानियां उन पन्नों में जगह नहीं बना पाती हैं। इन्हीं हैरतअंगेज कहानियों में नाम दर्ज होते हैं उन अनसुने नायकों के जिनके बलिदान को वो महत्व नहीं मिल पाता जिसके वो हकदार होते हैं। ऐसी ही एक कहानी है पंडित देवीदीन पाण्डेय की, जिन्होंने राम मंदिर की रक्षा करते हुए अयोध्या का पहला भीषण युद्ध लड़ा था। राम मंदिर से सिर्फ 12 किलोमीटर दूर सनेथू गांव, जिसका अपना इतिहास और बलिदान की अपनी दास्तान है। सनेथू गांव के देवीदीन पाण्डे और आस-पास के गांव के लोगों ने बाबर की सेना से राम मंदिर को बचाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी थी। ये कहानी इतिहास में ज्यादा जगह नहीं बना पाई लेकिन मौखिक इतिहास में ये कहानी जिंदा है।
जब मुगल आक्रांताओं के अत्याचार की आंच राम मंदिर तक पहुंची तब चट्टान बनकर खड़ो हो गए थे पंडित देवीदीन पाण्डेय। 1528 में उन्होंने बाबर की सेना से लंबी लड़ाई थी। इसमें गजराज सिंह भी थे। इन लोगों ने 90 हजार सैनिकों की सेना तैयार की थी। लोगों का कहना है कि तब गुरिल्ला वॉर लड़ा गया था। अलग-अलग माध्यमों से ये लोग लड़ाई लड़ रहे थे। इस वक्त उनकी सातवीं पीढ़ी है।
देवीदीन पाण्डेय पर पीछे से वार किया गया था। लेकिन शहादत से पहले उन्होंने उस युद्ध में बाबर के 700 सैनिकों को अकेले मारा था। मीर बाकी की लाखों की सेना थी। आधुनिक अस्त्र-शस्त्र से लैस थी। पीछे से देवीदीन पाण्डेय के सिर पर ईंट से मारा गया। फिर उन्होंने पगड़ी से सिर को बांधा और अंत तक लड़ते रहे। ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने अकेले 700 आतंकियों को मारा। वो घोड़े पर युद्ध लड़ते थे। ये शहादत सिर्फ राम मंदिर के लिए नहीं थी। ये शहादत अयोध्या और पूरे भारत के लिए थी।