News Room Post

Punjab CM on Amritpal Singh: ‘शांति भंग करने पर सख्त कार्रवाई होगी’, दुश्मनों को CM भगवंत मान की सीधी चेतावनी

CM Bhagwant Mann

नई दिल्ली। ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख और खालिस्तानी समर्थक भगोड़ा अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार के लिए पंजाब पुलिस लगातार दबिश दे रही है। राज्य में किसी तरह की कानून-व्यवस्था ना खराब हो, इसके लिए कई इलाकों में धारा 144 लागू की गई है। इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने प्रदेश की मौजूद हालात पर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने पंजाब की जनता को  वीडियो संदेश दिया। ऑपरेशन अमृतपाल के बाद सीएम मान की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। इसके साथ ही सीएम ने अमृतपाल सिंह और उसके जैसे लोगों को सीधी चेतावनी दी है।

सीएम भगवंत मान ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, पंजाब ने हमेशा देश को लीड किया है। पंजाब ने किसी भी संकट के मौके पर दे को नेतृत्व किया है। चाहे वो आजादी का आंदोलन हो, चाहे हरित या अन्य आंदोलन हो। पंजाब ने हमेशा देश को लीड किया है। पंजाब के लोग हंसने-खेलने के लिए, खुले दिल के लिए और दूसरों की मदद के लिए जाने जाते हैं। लेकिन पंजाब के आपसी भाईचारे, पंजाब के लोगों की अमन शांति और पंजाब के आपसी प्यार पर बुरी नजर डाले। तो पंजाबी किसी भी हालात में ये बर्दाश्त नहीं करते।

आगे सीएम मान ने शांति भंग करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा, पिछले दिनों कुछ तत्व ऐसे थे जो विदेशी ताकतों के हाथ चढ़कर पंजाब में माहौल खराब करने की बातें कर रहे थे नफरत भरी स्पीच दे रहे थे। कुछ लोग कानून के खिलाफ बोल रहे थे। जो उन पर कार्रवाई की गई है। और उस कार्रवाई के दौरान वो सब पकड़े गए है और उनको सख्त से सख्त से सजा दी जाएगी।

उन्होंने कहा, पंजाब का अमन चैन और देश की तरक्की हमारी प्राथमिकता है और कोई भी ऐसी ताकत जो देश के खिलाफ पंजाब में पनप रही हो। उसके हम बख्शे नहीं। लोगों ने हमें बहुमत देकर बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। हम लोग धर्म के नाम पर कोई राजनीति नहीं करते। और पंजाब की शांति और अमन के लिए हम सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे। जो लोग बुरी संगत में फंस कर पंंजाब के लिए बुरा सोचने का सपना देख रहे है। ऐसा सपना देखना उनकी गलतफहमी होगी।

Exit mobile version