News Room Post

Congress Prez polls: थरूर ने अपने घोषणापत्र में दिखाया भारत का गलत नक्शा, कश्मीर के हिस्से और लद्दाख गायब; मचा बवाल

Congress Prez polls: ऐसे में सवाल उठता है कि थरूर ने गलत की या फिर जानबूझकर भारत का माप गलत दिखाया है। बता दें कि इससे पहले भी नागरिकता संशोधन कानून बिल यानि सीएए को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की थी उस वक्त भी उन्होंने भारत का नक्शा गलत दिखाया था उसमें भी पीओके और अक्साई चिन गायब था। जिसके बाद वो विपक्ष के निशाने पर आ गए थे और उन पर सवाल भी उठाए गए थे।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दिग्गज नेता और सांसद शशि थरूर ने आज नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया हैं। थरूर के अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पर्चा भरा है। अब शशि थरूर और खड़गे के बीच कांग्रेस अध्यक्ष की रेस के लिए मुकाबला होगा। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन था। इसके साथ ही थरूर ने अब पार्टी अध्यक्ष के लिए प्रचार भी तेज कर दिया हैं। लेकिन प्रचार शुरू करने से पहले कांग्रेस सांसद थरूर विवादों में घिर गए हैं। दरअसल थरूर ने अपने घोषणा पत्र में हिदुस्तान का गलत नक्शा दिखाया है। इतना ही नहीं थरूर ने अपने घोषणा पत्र में कश्मीर के कई हिस्सों को ही गायब कर दिया। थरूर के मैप में पीओके और अक्साई चिन गायब है। जिसके बाद अब कांग्रेस सांसद शशि थरूर विवादों में फंस गए है। हालांकि किरकिरी के बाद शशि थरूर के कार्यालय ने तत्काल मैप में सुधार किया और पाक अधिकृत कश्मीर समेत पूरे कश्मीर को इसमें दर्शाया गया।

ऐसे में सवाल उठता है कि थरूर ने गलत की या फिर जानबूझकर भारत का मैप गलत दिखाया है। बता दें कि इससे पहले भी नागरिकता संशोधन कानून बिल यानि सीएए को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की थी उस वक्त भी उन्होंने भारत का नक्शा ट्वीट किया था उसमें भी पीओके को भारत के अलग हिस्सा दिखा गया था। जिसके बाद वो विपक्ष के निशाने पर आ गए थे और उन पर सवाल भी उठाए गए थे। इसी तरह से आज एक बार फिर से जब कांग्रेस अध्यक्ष पद के नामांकन के दौरान उनके मैनिफेस्टो में भारत का नक्शा गलत दिखाया गया है।

वहीं भारत का गलत नक्शा दिखाने पर कांग्रेस सासंद थरूर भाजपा के निशाने पर आ गए है। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट कर थरूर पर निशाना साधते हुए लिखा, ”कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने अपने घोषणापत्र में भारत का एक विकृत नक्शा दिखाया है। जहां राहुल गांधी भारत जोड़ी यात्रा पर हैं, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहते हैं, जो भारत को खंडित करने पर तुले हुए हैं। हो सकता है कि उन्हें लगे कि इससे गांधी परिवार का पक्ष लेने में मदद मिल सकती है…”

उधर शशि थरूर के द्वारा भारत का गलत मैप दिखाए जाने पर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा भी देखने को मिला रहा है। यूजर्स कांग्रेस नेता थरूर पर जमकर भड़ास निकाल रहे है। विनय मिश्रा नाम के एक यूजर ने थरूर पर तंज कसते हुए लिखा, आप के नक्शे में पाकिस्तान दिख रहा है?

वहीं राजन सिंह नाम के यूजर ने लिखा, ये जनाब कांग्रेस अध्यक्ष बनने का ख्वाब देखते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, शशि थरूर साहब का गड़बडियों से नजदीकी वास्ता रहता है।

Exit mobile version