News Room Post

Seema Haider Case: सीमा हैदर मामले में विदेश मंत्रालय का पहला रिएक्शन आया सामने, जानिए क्या कहा..

Seema Haider Case: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची (MEA Spokesperson Arindam Bagchi) ने कहा, इस मामले की हमें जानकारी है। अदालत में इनकी पेशी हुई थी। उसके बाद उन्हें जमानत दे दी। अभी वो बेल पर बाहर है। मामले की जांच चल रही है। अभी के लिए इस मुद्दे पर इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकते है। 

नई दिल्ली। पाकिस्तान से भागकर सरहद पारकर अपने 4 बच्चों के साथ भारत आई सीमा हैदर पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में है। पबजी वाले प्यार की दास्तान आजकल हर किसी के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं यूपी पुलिस और एटीएस लगातार सीमा हैदर, प्रेमी सचिन और परिवार वालों से लगातार पूछताछ भी कर रही है। क्या सीमा हैदर पाकिस्तानी जासूस है इस मामले में अभी कुछ साफ नहीं हो पाया है। लेकिन सीमा हैदर को लेकर कई अहम खुलासे भी हो रहे है। इससे पहले उत्तर प्रदेश DGP कार्यालय ने जानकारी दी थी कि सीमा हैदर के पास से दो वीडियो कैसेट, 4 मोबाइल फोन, 5 पाकिस्तानी अधिकृत पासपोर्ट और एक बिना नाम वाला पासपोर्ट बरामद हुआ है। इसी बीच गुरुवार को सीमा हैदर मामले में विदेश मंत्रालय का पहला रिएक्शन सामने आया है। 

सीमा हैदर से जुड़े सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची (MEA Spokesperson Arindam Bagchi) ने कहा, इस मामले की हमें जानकारी है। अदालत में इनकी पेशी हुई थी। उसके बाद उन्हें जमानत दे दी। अभी वो बेल पर बाहर है। मामले की जांच चल रही है। अभी के लिए इस मुद्दे पर इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकते है।

वहीं श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे की भारत यात्रा पर बागची ने कहा, ”यह बहुत महत्वपूर्ण यात्रा है क्योंकि श्रीलंका हमारा पड़ोसी देश है जिसके साथ हमारे बहुत महत्वपूर्ण संबंध हैं। हमारे बहुआयामी संबंध हैं।”

कैसे हुई सचिन-सीमा हैदर की लवस्टोरी की शुरुआत

पबजी खेलते हुए भारत के सचिन मीणा के प्यार में गिरफ्तारी हुई पाकिस्तान की सीमा हैदर अवैध रूप से देश में दाखिल हुई थी। सीमा ने भारत आने के लिए नेपाल का रास्ता चुना था। सीमा 10 मार्च 2023 को नेपाल पहुंची। इसी तारीख को सचिन भी वहां पहुंच गया। दोनों वहां पर साथ भी रहे। 17 मार्च को सीमा पाकिस्तान चले गई। इसके बाद 11 मई को सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से नेपाल होते हुए अवैध रूप से भारत आ गई।

हालांकि उसके अवैध तरीके से भारत आने की खबर के बाद से ही सीमा सुर्खियों में छा गई। 4 जुलाई को पुलिस ने सीमा हैदर को गिरफ्तार कर लिया था। 7 जुलाई को जमानत मिलने के बाद वो सुरक्षा एजेंसियों और यूपी एटीएस के निशाने पर थी।

Exit mobile version