News Room Post

Video: सपा समर्थकों की गुंडई का वीडियो वायरल, शिकायत पर पुलिस ने कहा ‘जब तक तोड़ेंगे नहीं, तब तक…’

DSP

नई दिल्ली। शायद यह मनचले भूल रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में अब योगी आदित्यनाथ दोबारा सूबे की सत्ता पर विराजमान हो चुके हैं, लिहाजा इनकी कोई भी हिमाकत इन पर भारी पड़ सकती है, लेकिन ये हैं कि मानने को तैयार ही नहीं हो रहे हैं। अब भी जेहन में फितूर पाले बैठ हैं कि अखिलेश यादव की सरकार आएगी, लेकिन इन्हें शायद यह नहीं पता कि बीते दिनों हुए विधानसभा चुनाव में आम जनमानस सपा प्रमुख को एक बार फिर नकार चुकी है। अब आप इतना सब कुछ पढ़ने के बाद मन ही मन सोच रहे होंगे कि आखिर माजरा क्या है कि आप अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के संदर्भ में ये लंबी चौड़ी भूमिका रचा रहे हैं। ये तो हमें पता ही है कि योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान हो चुके हैं। बिल्कुल सही फरमाया है। ये तो आपको भी पता है और हमें भी पता है, लेकिन अखिलेश यादव के सानिध्य में पल रहे कुछेक मनचलों को ये नहीं पता है।  वे अब भी मन में फितूर पाल बैठे हैं कि अखिलेश भईया की वापसी होगी। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर हुआ क्या। आखिर माजरा क्या है। जरा कुछ खुलकर बताएंगे। तो चलिए अब हम आपको सब कुछ खुलकर बताते हैं।

जानिए पूरा माजरा

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक सज्जन हैं। नाम है उनका कीर्ति उपाध्याय। उन्होंने अभी एक वीडियो साझा किया है, जिसमें कुछ लोग हाथ में तलवार लेकर लहरा रहे हैं। बाइक पर जा रहे ये मनचले कभी अखिलेश तो कभी जय समाजवाद के नारे लगा रहे हैं और बैक ग्राउंड में अब मांगता ब अखिलेश का नाम का गाना चल रहा है। होठों पर दरिंदियां मुस्कुराहट और हाथों में थमी तलवारें ये बयां के लिए काफी है कि इनके अंदर कानून का रत्ती भर भी खौफ नहीं है। तो कीर्ति उपाध्याय ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया और साथ में उन्होंने इस वीडियो के नेपथ्य में छुपी भयावहता को भी बयां किया है। उन्होंने वीडियो ट्वीट कर लिखा है कि, ‘महोदय, ये लड़के उकनि सकलडीहा के मनबढ़ लडके आए दिन लडको को मारते पीटते है, लड़कियों को बोली बोलते है , अक्सर 5 6 गाड़ी से ग्रुप में धारदार हथियारों का प्रदर्शन करते हुवे शोर शराबा और जय समाजवाद का नारा लगाते हुए चलते है।’

ये वीडियो सामने आते ही, सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रदेश के कानून-व्यवस्था के प्रति अपनी चिंता जाहिर की , लेकिन जैसे ही चंदौली के डिप्टी एसपी उक्त वीडियो के जरिए जैसे ही मामले से अवगत हुए तो उन्होंने उन्होंने जिस अंदाज में इन अपराधियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। उसकी जमकर चर्चा हो रही है। उन्होंने टवीट कर कहा कि, ‘जब तक तोड़ेगा नहीं तब तक छोड़ेगा नहीं, चंदौली पुलिस का आपको वादा है।’

इसके साथ ही उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में कहा कि, ‘थोड़ा इंतज़ार करे इनका भी भीम बनाता हूँ,चंदौली पुलिस का आपको वादा है। वहीं, अब आने वाले दिनों में देखना होगा कि आगे चलकर पुलिस के द्वारा इस पूरे मसले को संज्ञान में लेने के बाद क्या कुछ कार्रवाई की जाती है। यह तो फिलहाल आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन फिलहाल प्रदेश में इस वीडिया की चर्चा अपने चरम पर है। लोग इस पर  अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, आपका बतौर पाठक इस पूरे मसले पर क्या कुछ कहना है। आप हमें कमेंट कर बताना बिल्कुल भी मत भूलिएगा।

Exit mobile version