News Room Post

BJP: लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार की उपलब्धि को बयां करते ये आंकड़े

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में कुछ माह शेष रह गए हैं। सभी राजनीतिक दल अभी से अपनी तैयारियों में मशगूल हो चुके हैं। कोई अपनी खूबियां गिनाने में मसरूफ है, तो कोई किसी की खामियां। अब जनता आगामी लोकसभा चुनाव में किसे अपने नेता के रूप में चुनती है। यह तो फिलहाल आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन उससे पहले आपको बता दें कि आज मुंबई में विपक्षी दलों की बैठक हुई। इस बैठक में संयोजक और लोगो तय किया जाएगा। इससे पहले विपक्षी की दो बैठकें हो चुकी हैं। पहली बैठक पटना और दूसरी बेंगलुरु में हुई थी। पटना में हुई पहली बैठक अनौपचारिक ही रही। कुछ खास निर्णय तो नहीं लिए गए, लेकिन बेंगलुरु में हुई बैठक में गठबंधन के नामकरण किया। विपक्षियों ने अपने गठबंधन का नाम इंडिया रखा।

यह नाम रखने का सुझाव राहुल गांधी ने दिया था, जिस पर बीजेपी की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई। पीएम मोदी ने इसे घमंडिया गठबंधन बताया। वहीं, आज मुंबई में विपक्षियों का जुटान है, जहां सभी दलों के नेता शामिल हुए हैं। इस बीच मोदी सरकार की उपलब्धियों को बयां करने वाले कुछ आंकड़े सामने आए हैं। आइए, आगे आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

1. भारत 7.8% की विकास दर के साथ दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है और यह भी तब जब वैश्विक अर्थव्यवस्था की विकास दर 3.6% से गिरकर 3% होने का अनुमान है।

2. जीडीपी में 7.8% की वृद्धि का मतलब है कि अर्थव्यवस्था सभी स्तरों पर काम कर रही है।

3. उदाहरण के लिए उच्च आधार पर 3.5% कृषि वृद्धि उत्साहजनक है। जनवरी-मार्च तिमाही में 2.8% की तुलना में कृषि क्षेत्र में निजी उपभोग वृद्धि 6.0% पर प्रतिबिंबित हो रही है।

4. जनवरी-मार्च तिमाही में 2.3% की वृद्धि के मुकाबले अप्रैल-जून में सरकारी व्यय वृद्धि में 0.7% की कमी के बावजूद, सकल अचल संपत्ति पूंजी निर्माण में वृद्धि 8% रही।

5. विनिर्माण क्षेत्र में भी 8% की वृद्धि हुई जबकि निर्माण क्षेत्र में 7.9% की वृद्धि देखी गई।

Exit mobile version