News Room Post

पीएम मोदी के जन्मदिन पर राहुल गांधी समेत इन दिग्गज नेताओं ने दी बधाई

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज 70 साल के हो गए हैं। इस अवसर पर देश और विदेश से उन्हें सोशल मीडिया (Social Media) पर शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

Atmnirbhar bharat modi

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज 70 साल के हो गए हैं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूरे देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। जन्मदिन के मौके पर देश और विदेश से उन्हें सोशल मीडिया (Social Media) पर शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आपने भारत के जीवन-मूल्यों व लोकतांत्रिक परंपरा में निष्ठा का आदर्श प्रस्तुत किया है। मेरी शुभेच्छा और प्रार्थना है कि ईश्वर आपको सदा स्वस्थ व सानन्द रखे तथा राष्ट्र को आपकी अमूल्य सेवाएं प्राप्त होती रहें।”

इसके अलावा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ”माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जन्मदिन की 70वीं वर्षगांठ पर मेरी ओर से शुभकामनाएं स्वीकार करें।”

वहीं, नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने पीएम मोदी के लिए अच्छे स्वास्थ्य और प्रसन्नता की कामना की है।

देश के गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी और पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

वहीं, देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके द्वारा किए गए कार्यों की सरहाना की।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामना दी।

इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी पीएम मोदी को बधाई दी और उनके अच्छे स्वस्थ की कामना की।

Exit mobile version