News Room Post

भारत के इस स्वदेशी स्मार्ट बम से छुटेंगे दुश्मनों के पसीने, 100 किलोमीटर दूरी तक कर सकता है सटीक हमला

drdo

नई दिल्ली। राजस्थान के जैसलमेर की पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में देश (India) ने स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड हथियार का एक और सफल परीक्षण कर लिया है। भारत में बनाए गए इस हथियार का इससे पहले 28 अक्टूबर को भी परीक्षण किया गया था। अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित बम के इस वर्ग का परीक्षण भारत में पहली बार हुआ है। ये एक ऐसा बम है जिसे मिसाइल की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है और जगुआर फाइटर प्लेन से संचालित किया जा सकता है।

अचूक है निशाना

अधिकारियों की मानें तो ये बम दूसरे बमों के मुकाबले अलग और खास है क्योंकि इसे लंबी दूरी पर आधारित टारगेट तक गाइड करके निशाने तक पहुंचाया जा सकता है। एक तय सीमा तक इस बम का निशाना अचूक है। डीआरडीओ की मानें तो एक साधारण बम को गिराने के बाद नियंत्रित नहीं किया जा सकता है। लेकिन इसकी खासियत है कि गिराने के बाद भी इस स्मार्ट बम की दिशा और गति को भी बदला जा सकता है। यहीं खासियत इसे अचूक बनाती है और दुश्मन के ठिकाने को खत्म करके ही दम लेता है।

100 किमी दूर मौजूद दुश्मन भी होगा खत्म

ये स्मार्ट बम 100 किलोमीटर दूर भी बैठे दुश्मन को भी खत्म करने की क्षमता रखता है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, सटीक नेविगेशन प्रणाली की मदद से इस बम को जगुआर विमान के जरिए छोड़ा गया, जिसने 100 किलोमीटर की दूरी तय की। इस बम के किए गए दोनों ही परीक्षणों में इस बम ने टारगेट को पूरी सटीकता से हिट किया।

Exit mobile version