News Room Post

New Delhi-Katra Vande Bharat Express Cancelled : नई दिल्ली से वैष्णों देवी जाने वालों को अगले कुछ दिनों तक होगी असुविधा, जानिए क्यों

New Delhi-Katra Vande Bharat Express Cancelled : रेलवे ने नई दिल्ली से श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (22439/40) को 50 दिनों के लिए कैंसिल कर दिया है। आज यानी 16 जनवरी से 6 मार्च 2025 तक यह ट्रेन रद्द रहेगी। जबकि इसी रूट पर चलने वाली दूसरी वंदे भारत ट्रेन जिसका नंबर (22477/78) है वो सुचारू रूप से चलती रहेगी।

नई दिल्ली। अगर आप दिल्ली में रहते हैं या दिल्ली से ट्रेन पकड़कर माता वैष्णों देवी के दर्शन करने के लिए कटरा जाने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। रेलवे ने नई दिल्ली से श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा स्टेशन के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को अगले 50 दिनों के लिए कैंसिल कर दिया है। आज यानी 16 जनवरी से 6 मार्च 2025 तक वंदे भारत ट्रेन संख्या (22439/40) रद्द रहेगी। रेलवे ने इसके पीछे जम्मू तवी यार्ड के रीमॉडलिंग का कारण बताया है। हालांकि यात्रियों को ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि दूसरी वंदे भारत ट्रेन जिसका नंबर (22477/78) है वो सुचारू रूप से चलती रहेगी।

अभी नई दिल्ली से कटरा और कटरा से नई दिल्ली के लिए बुधवार का दिन छोड़कर पूरे हफ्ते दो वंदे भारत ट्रेनें चलती हैं। इनमें से ट्रेन संख्या (22439/40) को रद्द कर दिया है। ट्रेन संख्या 22439 नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह 6 बजे चलकर दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा स्टेशन पहुंचती है। अंबाला कैंट, लुधियाना, पठानकोट और जम्मू तवी स्टेशनों पर इस ट्रेन का ठहराव है। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 22440 दोपहर 2 बजकर 55 मिनट पर श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा स्टेशन से चलकर रात 11 बजे नई दिल्ली पहुंचती है। रेलवे ने इस ट्रेन की दोनों को रद्द कर दिया है।

<blockquote class=”twitter-tweet”><p lang=”hi” dir=”ltr”>जम्मू-कश्मीर: माता वैष्णो देवी मंदिर में मौसम की पहली बर्फबारी शुरू हो गई है, जिससे तीर्थयात्रियों के दर्शन जारी रहने के कारण सर्दियों जैसा सुंदर माहौल बन गया है। <a href=”https://t.co/4adUVmHGhL”>pic.twitter.com/4adUVmHGhL</a></p>&mdash; IANS Hindi (@IANSKhabar) <a href=”https://twitter.com/IANSKhabar/status/1879806577882083689?ref_src=twsrc%5Etfw”>January 16, 2025</a></blockquote> <script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>

नई दिल्ली से वैष्णों देवी जाने और वहां से वापसी के लिए फिलहाल अब एक ही वंदे भारत ट्रेन संख्या (22477/78) बची है। ट्रेन संख्या 22478 सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर कटरा स्टेशन से छूटकर दोपहर 2 बजे नई दिल्ली पहुंचती है। नई दिल्ली से ट्रेन संख्या 22477 दोपहर 3 बजे छूटती है और रात 11 बजकर 15 मिनट पर कटरा पहुंचाती है। इस ट्रेन के शेड्यूल में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। उधर, माता वैष्णी देवी के रास्ते में इस मौसम की पहली बर्फबारी शुरू हो गई है। बर्फ की फुहारों के बीच श्रद्धालु माता रानी के दर्शन को भवन पहुंच रहे हैं।

Exit mobile version