News Room Post

Kissflow Inc: मोदी सरकार की आर्थिक नीति पर सवाल उठाने वालों को IT कंपनी से इस कदम से लगा करारा तमाचा! अपने कर्मचारियों को दिया ये शानदार गिफ्ट

rahul modi Kissflow Inc

नई दिल्ली। देश की मोदी सरकार लोगों की भलाई के लिए लगातार काम कर रही है। चाहे वो नौकरी की बात हो या फिर देश को आत्म निर्भर बनाने की…सरकार हर दिशा में उचित कदम बढ़ा रही है। हालांकि विपक्ष सरकार पर लोगों की अंदेखी का आरोप लगाता रहा है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार की अंदेखी का ही नतीजा है कि इस वक्त देश की माली हालत खराब होती जा रही है। इन आरोपों के बीच एक IT कंपनी ने ऐसा काम किया है जिसे विपक्ष के आरोपों के जवाब के तौर पर देखा जा सकता है। दरअसल, चेन्नई की आईटी कंपनी Kissflow Inc ने अपने 100 कर्मचारियों को कारें गिफ्ट कर विपक्ष के इस आरोप को जोरदार तमाचा जड़ा है।

बता दें, आईटी कंपनी Kissflow Inc ने अपने 5 कर्मचारियों को पिछले हफ्ते तोहफे में करोड़ों रुपये की BMW कारें दी तो यहां की एक और सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी आइडियाज2 आईटी ने बीते दिन सोमवार को अपने 100 कर्मचारियों को कार गिफ्ट में दी। कर्मचारियों को ये गिफ्ट कंपनी की वृद्धि के लिए दिया गया है। आइडियाज2 आईटी की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गायत्री विवेकानंदन ने करीब 100 कर्मचारियों को गिफ्टर में मारुति सुजुकी कार दी है। जिस दौरान कर्मचारियों को ये कार दी जा रही थी उस दौरान कंपनी के संस्थापक-चेयरमैन मुरली विवेकानंदन भी वहां मौजूद रहे।


एक बयान में ये कहा गया है कि आइडियाज2आईटी चेन्नई मुख्यालय एक हाई-एंड उत्पाद इंजीनियरिंग कंपनी है। कंपनी को मिली सफलता में कर्मचारियों के योगदान के लिए 100 कर्मचारियों का सम्मान करते हुए उन्हें उपहार स्वरूप दी गई हैं। ध्यान हो कि इस कंपनी का गठन साल 2009 में छह इंजीनियरों ने किया था। वर्तमान में इस समय कंपनी के अमेरिका, मेक्सिको और भारत में 500 से अधिक प्रौद्योगिकी कर्मचारी हैं।

Exit mobile version