News Room Post

PM Modi: वडनगर के सिविलाइजेशन के बारे में आज डिस्कवरी चैनल पर होगा प्रसारण, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली। गुजरात के मेहसाणा जिले का वडनगर गांव पीएम मोदी का पैतृक गांव हैं। साथ ही अगर इसके इतिहास की बात करें तो ढाई हजार साल पुरानी संस्कृति, नगरीय सभ्यता व संगीत की दुनिया में भी वडनगर गांव अपनी पहचान बना चुका है। यह गांव अब एक पर्यटन स्थल का रूप ले चुका है। हजारों लोग यहां घूमने आते है और इसकी सुंदरता के बारे में तारीफ करते हैं। इसे गांव को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते है। अब इस गांव की लोकप्रियता को देखकर केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गांव वडनगर के विकास की योजना को लेकर विचार किया है।  अब वडनगर पूरी तरह से बदल चुकी है और वडनगर के ड्रीम प्रोजेक्ट में मोदी की योजनाएं आकार ले रही हैं। अब इसी को लेकर आज रात डिस्कवरी चैनल पर 9.30 बजे वडनगर के सिविलाइजेशन के बारे में भी दिखाया जाएगा जिसे मनोज मुन्तशिर होस्ट करेंगे।

पीएम मोदी ने ट्विट कर दी जानकारी

दरअसल, पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है। इस ट्वीट में मोदी ने लिखा ‘वडनगर का समृद्ध इतिहास और जीवंत संस्कृति है। यहाँ, प्राचीन आधुनिक से एक सुंदर सामंजस्य में मिलता है। यह भारत की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है। यह डॉक्यूमेंट्री आज रात 9 बजे प्रसारित हो रहा है, एक मनोरंजक घड़ी होने का वादा करता है।’ केंद्र सरकार पीएम मोदी के गांव वडनगर को लेकर मोदी सरकार की बड़ी योजना है जिसे बड़े स्तर पर विकास किया जाएगा।

क्या-क्या सुविधाएं होगी

वडनगर का विकास चार चरण में किया जाएगा वडनगर का विकास, जिसमे बड़ा म्यूजियम तैयार किया जाएगा। साथ ही खुदाई वाली जगह को लोग देख सकेंगे। इसके साथ ही यह विश्वस्तर के टूरिस्ट के लिए खोला जाएगा। वडनगर में एक स्कूल है जो 19वीं शताब्दी का है जिसमें देश के पीएम मोदी ने पढ़ाई किया था। इस स्कूल को स्पिरेशन डेस्टिनेशन के रूप में तैयार किया जाएगा जिसका नाम प्रेरणा दिया गया है। इस स्कूल में देशभर से 1500 बच्चों को यहां पढ़ने के लिए लाया जाएगा जिनको प्रेरणादायक चीजें बताई जाएगी। इस स्कूल में 8 क्लासरूम हैं जहां डिजिटल और फिजिकल एजुकेशन का इंतजाम होगा।

Exit mobile version