News Room Post

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बनेगा इतिहास, भारतीय संगठन द्वारा न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर लहराएगा जाएगा तिरंगा

नई दिल्ली। इस साल 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इतिहास बनने वाला है। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में टाइम्स स्क्वायर पर पहली बार भारतीय तिरंगा झंडा लहराया जाएगा। जो भारत के लिए गर्व की बात होगी।

भारतीयों का संगठन ‘एफआइए’ फहराया झंडा

बता दें कि अमेरिका में रहने वाले भारतीयों के संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (एफआइए) की तरफ से भारतीय झंडा फहराया जाएगा। संगठन ने एक बयान जारी कर ये जानकारी दी है।

भारत के महावाणिज्य दूत रंधीर जायसवाल मुख्य अतिथि

इस मौके पर न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत रंधीर जायसवाल मुख्य अतिथि होंगे। एफआइए ने कहा है कि टाइम्स स्क्वायर पर तिरंगा फहराए जाने के साथ ही हर साल की तरह इस बार भी 14 अगस्त को एम्पायर स्टेट बिल्डिंग को नारंगी, सफेद और हरे रंग की लाइटों से रोशन किया जाएगा।

जानें ‘एफआइए’ संगठन के बारे में

संगठन ने कहा कि टाइम्स स्क्वायर पर तिरंगा झंडा फहराना भारतीय-अमेरिकी समुदाय की बढ़ती देशभक्ति का प्रतीक है। फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन इस साल अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। प्रवासियों के सबसे बड़े संगठनों में से एक एफआईए की स्थापना साल 1970 में की गई थी।

Exit mobile version