News Room Post

कोरोना की वजह से टीएमसी विधायक तमोनाश घोष का निधन, सीएम ममता ने जताया शोक

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस के विधायक तमोनाश घोष का बुधवार को निधन हो गया। वह दक्षिण 24-परगना जिले के विधायक थे, जिनकी उम्र 60 साल थी। घोष का मई में कोविड-19 टेस्ट पॉजीटिव आया था। सूत्रों के अनुसार, वह तब से अस्पताल में भर्ती थे।

तमोनाश घोष के निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर शोक जताया है। ममता ने लिखा- ‘बहुत दुखी हूं। साल 1998 से पार्टी के कोषाध्यक्ष और तीन बार विधायक रहे तमोनाश घोष आज हमे छोड़ गए। वह 35 वर्षों तक हमारे साथ रहे। वह पार्टी और जनता के प्रति बहुत ही समर्पित थे। उन्होंने सामाजिक कार्यों में बहुत योगदान दिया।’


ममता बनर्जी ने एक दूसरे ट्वीट में लिखा- ‘उनके जाने से जो शून्य उभरा है, उसे भरना मुश्किल है। हम सभी उनके चाहने वालों, पत्नी झरना, दो बेटियों और दोस्तों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट करते हैं।’

Exit mobile version