newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोना की वजह से टीएमसी विधायक तमोनाश घोष का निधन, सीएम ममता ने जताया शोक

ममता ने लिखा- ‘बहुत दुखी हूं। साल 1998 से पार्टी के कोषाध्यक्ष और तीन बार विधायक रहे तमोनाश घोष आज हमे छोड़ गए। वह 35 वर्षों तक हमारे साथ रहे। वह पार्टी और जनता के प्रति बहुत ही समर्पित थे। उन्होंने सामाजिक कार्यों में बहुत योगदान दिया।’

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस के विधायक तमोनाश घोष का बुधवार को निधन हो गया। वह दक्षिण 24-परगना जिले के विधायक थे, जिनकी उम्र 60 साल थी। घोष का मई में कोविड-19 टेस्ट पॉजीटिव आया था। सूत्रों के अनुसार, वह तब से अस्पताल में भर्ती थे।

Tamonash Ghosh

तमोनाश घोष के निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर शोक जताया है। ममता ने लिखा- ‘बहुत दुखी हूं। साल 1998 से पार्टी के कोषाध्यक्ष और तीन बार विधायक रहे तमोनाश घोष आज हमे छोड़ गए। वह 35 वर्षों तक हमारे साथ रहे। वह पार्टी और जनता के प्रति बहुत ही समर्पित थे। उन्होंने सामाजिक कार्यों में बहुत योगदान दिया।’

mamata
ममता बनर्जी ने एक दूसरे ट्वीट में लिखा- ‘उनके जाने से जो शून्य उभरा है, उसे भरना मुश्किल है। हम सभी उनके चाहने वालों, पत्नी झरना, दो बेटियों और दोस्तों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट करते हैं।’

Mamata Banerjee tweet