नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध को बुधवार 02 मार्च को सात दिन हो गए हैं। रूसी सेना लगातार यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमला कर रहा है। रूस के ताबड़तोड़ हमले के बाद यूक्रेन अब पूरी दुनिया से मदद की गुहार लगा रहा है। यूरोपियन यूनियन, अमेरिका देशो के अलावा यूक्रेन भारत से भी मदद का लगातार अपील कर रहा है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत में यूक्रेन के राजदूत डॉ इगोर पोलिखा के बयान से नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, इगोर पोलिखा ने रूसी हमलों की तुलना इंडिया पर हुए मुगलों के हमले से कर डाली है। मीडिया से बात करते हुए इगोर पोलिखा ने कहा, यूक्रेन में जो हो रहा है वह मुगलों द्वारा राजपूतों के खिलाफ किए गए नरसंहार की तरह है। हम हर बार दुनिया के सभी प्रभावशाली नेताओं, जिनमें मोदी जी भी शामिल हैं, पुतिन के खिलाफ बमबारी और गोलाबारी रोकने के लिए हर संसाधन का इस्तेमाल करने का अनुरोध कर रहे हैं।
It’s like the massacre arranged by Mughals against Rajputs. We are asking every time all influential world leaders, among them Modi Ji, to use every resource against Putin to stop bombing and shelling: Dr Igor Polikha, Ambassador of Ukraine to India on #RussiaUkraineCrisis pic.twitter.com/vTtCsBu6IH
— ANI (@ANI) March 1, 2022
यूक्रेन के राजदूत पर भड़के ओवैसी-
यूक्रेनी राजदूत के बयान पर ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहाद-उल-मुसलमीन (एआईएमआईएम) के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया है। ओवैसी ने डॉ पोलिखा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि महामहिम मध्यकालीन भारतीय इतिहास के बारे में अपना आधा-अधूरा ज्ञान अपने पास रखना चाहिए। आपका बयान यूक्रेन में जो हो रहा है उसे गलत तरीके से पेश करने के साथ इस्लामोफोबिया का प्रतीक है।
His Excellency should keep his half-baked knowledge about medieval Indian history to himself. It reeks of Islamophobia, besides being an inaccurate representation of what’s going on. Wonder where he got the idea of using “Mughals” to get @narendramodi’s attention? https://t.co/tPtlvrnA3w
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) March 1, 2022
इससे पहले यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘आज महाशिवरात्रि है, रूस-यूक्रेन की लड़ाई जल्द से जल्द ख़त्म हो इसके लिए प्लीज भगवान शिव से प्रार्थना करें।”
Ukraine के राजदूत इगोर पोलिखा बोले- ‘आज महाशिवरात्रि है, Russia-Ukraine की लड़ाई जल्द से जल्द ख़त्म हो इसके लिए प्लीज …भगवान शिव से प्रार्थना करें’ pic.twitter.com/JYndYqJALD
— Newsroom Post (@NewsroomPostCom) March 1, 2022