News Room Post

UP : योगी सरकार में मंत्री सतीश महाना कोरोना संक्रमित, खुद ट्वीट कर दी ये जानकारी

Satish Mahana Pic

लखनऊ।  कोरोना का कहर अब अपना पैर तेजी के साथ प्रसार रहा है। देश में इसकी संख्या 34 लाख से अधिक मामले हो चुके हैं। क्या खास और क्या आम, सभी इसकी चपेट में आ रहे हैं। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्रियों के कोरोना संक्रमित होने का सिलसिला भी नहीं रुक रहा है। कमला रानी और चेतन चौहान कोरोना के कारण पहले ही जान गवां चुके हैं। अब योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने कोरोना के लक्षण दिखने पर कोरोना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर वह होम आइसोलेशन में चले गए हैं। इसकी जानकारी खुद उन्होंने ट्वीट करके दी।

अपने ट्वीट में सतीश महाना ने लिखा, “कोविड के प्रारम्भिक लक्षण दिखने पर कल मैंने टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर्स की सलाह से मैंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है। मेरा निवेदन है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया अपनी जाँच करवा लें।”

इससे पहले क्रिकेटर से राजनेता बने चेतन चौहान जोकि योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री भी थे,उनका रविवार को किडनी खराब होने की वजह से निधन हो गया। वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। हालत खराब होने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया।

देश में कोरोना के कुल मामलों को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि, देशभर में अबतक कोरोना के 34 लाख 63 हजार 973 मामले पाए गए हैं। वहीं इनमें सक्रिय मामलों की संख्या 7 लाख 52 हजार 424 है। फिलहाल कुल मामले साढ़े 34 लाख से अधिक हैं लेकिन इस वायरस से ठीक होने वालों की संख्या 26 लाख 48 हजार 999 हैं।

Exit mobile version