News Room Post

CAA के खिलाफ बयान पर ट्रोल हुईं उर्मिला मातोंडकर, यूजर ने कहा- इमरान खान की बहन बनना चाहती हो?

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री और कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ चुकीं उर्मिला मातोंडकर ने नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करते हुए कुछ ऐसा कहा कि जिसको लेकर ट्विटर पर ट्रोल हो गईं। बता दें कि उन्होंने CAA की तुलना अंग्रेजी शासन में लागू किए गए कानून रॉलेक्ट एक्ट से कर दी और इसके साथ ही उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध की तारीख भी गलत बता दी।

गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर नागरिकता संशोधन कानून की आलोचना करते हुए उर्मिला मातोंडकर ने कहा, “1919 में द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद अंग्रेज जान गए कि भारत में तेजी से असंतोष बढ़ रहा है। युद्ध समाप्त होने की वजह से यह और तेजी से बढ़ सकता है। इसलिए वे रॉलेक्ट एक्ट लेकर आए। 1919 में लाया गया वह कानून और 2019 का नागरिकता संशोधन कानून दोनों को इतिहाल में काले कानून के रूप में दर्ज किया जाएगा।”

हालांकि उर्मिला ने विश्व युद्ध की जो तारीख बताई है, वो गलत है। प्रथम विश्व युद्ध 28 जुलाई 1914 से 11 नवंबर 1918 तक चला था। वहीं द्वितीय विश्व युद्ध 1 सितंबर 1939 से 2 सितंबर 1945 तक चला था।

उर्मिला के इस बयान पर लोगों ने ट्विटर पर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि, “इस बॉलीवुड ऑन्टी को इतिहास पढ़ाओ। क्यों इमरान खान की बहन बना चाहते हो?”

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “कांग्रेस में कुछ दिन थे। कर दिया रोबोटिक दिमाग। हो गया इसका।”

उर्मिला से सवाल करते हुए एक अन्य यूजर ने लिखा कि, “मैं 1919 में द्वितीय विश्व युद्ध किसके-किसके बीच हुई थी। उर्मिला और मोहासिन अख्तर में? विजेता कौन थे?” अंकित चांद @IamAnkitChand ने लिखा, “1945 में तृतीय युद्ध खत्म हुआ था?”

देखिए लोगों ने इसपर किस तरह रिएक्शन दिए..

Exit mobile version