News Room Post

अमेरिकी हिंसा के बीच दिखा भारतीय झंडा, ट्विटर पर भिड़े थरूर और वरुण, लोगों ने लगाई कांग्रेस नेता की जमकर क्लास

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के समर्थकों ने वाशिंगटन डीसी की कैपिटल (Capitol) बिल्डिंग में घुसकर जमकर बवाल  मचाया और हिंसा की। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में समर्थकों ने सीनेट में घुसपैठ की, वहां तोड़फोड़ की और कई दफ्तरों पर कब्जा कर लिया। बता दें कि इस हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई थी। इस बीच अमेरिका के कैपिटल भवन में हुई हिंसक विरोध के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अमेरिका और ट्रंप समर्थकों के झंडों के बीच एक भारतीय झंडा भी दिखा रहा है। वहीं अब कैपिटल हिल के बवाल में तिरंगे के वीडियो को लेकर अब कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Congress MP Shashi Tharoor) और भाजपा नेता वरुण गांधी (Varun Gandhi) के बीच ट्विटर पर भिड़ गए है।

दरअसल वरुण गांधी ने गुरुवार को एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें कैपिटल हिल के बाहर प्रदर्शन के दौरान भारतीय तिरंगा लहरा रहा था। उन्होंने लिखा, ‘वहां पर भारतीय झंडा क्यों है? ये एक ऐसी लड़ाई है जिसका भारत कभी भी हिस्सा नहीं बनना चाहता है।’

जिसपर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने वरुण के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, कुछ भारतीय भी डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों की मानसिकता वाले हैं, जो तिरंगे को सम्मान की बजाय एक हथियार की तरह इस्तेमाल करते हैं और जो उनसे मेल नहीं खाता है, उसे एंटी-नेशनल करार देते हैं। वहां पर दिख रहा वो झंडा हम सभी के लिए चेतावनी है।

वरुण गांधी का थरूर को जवाब

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के इस ट्वीट पर वरुण गांधी ने पलटवार किया है। वरुण गांधी ने कांग्रेस नेता थरूर पर निशाना साधते हुए लिखा कि अपनी शान दिखाने के लिए तिरंगा लहराने वाले लोगों का मजाक उड़ाना आजकल आसान हो गया है। साथ ही गलत मकसद के लिए भी तिरंगा लहराना आसान हो गया है।

एक अन्य ट्वीट में वरुण ने लिखा कि दुर्भाग्यवश कई लिबरल भारत में भी एंटी-नेशनल प्रदर्शन (जेएनयू जैसे) में भी तिरंगे के गलत इस्तेमाल की चेतावनी को नजरअंदाज करते आए हैं। तिरंगा हमारे लिए गर्व का चिन्ह है, ऐसे में हम इसका सम्मान बिना किसी मानसिकता के करते हैं। इतना ही आखिरी ट्वीट में भाजपा सांसद वरुण गांधी ने थरूर पर ये भी आरोप लगाया गया कि ट्रंप समर्थकों की हिंसा में जो व्यक्ति तिरंगा लहरा रहा था, वो शशि थरूर की पहचान वाला ही था।

लोगों ने लगाई शशि थरूर की क्लास

अमेरिकी दंगों के दौरान भारत के झंडे को देखकर लोगों ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी। लोग इसे झंडे का अपमान भी करार दे रहे हैं। साथ ही लोगों ने कांग्रेस नेता शशि थरूर को जमकर खरी खोटी भी सुना डाली।

 

Exit mobile version