News Room Post

Video: गुजरात के खेड़ा में माहौल खराब करने की कोशिश, शिव रथ यात्रा पर किया पथराव

Gujarat: एसपी राजेश गढ़िया ने बताया कि, आज दोपहर एक बजे अमावस्या के मौके पर शिव जी की शोभायात्रा निकाली गई की। जिसमें 700-800 लोग थे। जब यह यात्रा स्थानीय मदरसा के सामने से गुजरी रही थी कि अचानक इस शोभायात्रा पर पथराव शुरू हो गया।

नई दिल्ली। गुजरात से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां खेड़ा में माहौल को खराब को बिगाड़ने की कोशिश की गई है। दरअसल श्रावण माह के अंतिम दिन शिव रथ यात्रा निकला जा रही थी। इसी दौरान दो समुदायों में झड़प हो गई। इसके बाद कुछ शरारती तत्वों ने पत्थरबाजी भी कर दी। जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कैसे दो समुदाय के बीच पत्थरबाजी हो रहे है। जैसे ही भगवान शिव की सवारी निकाली जा रही थी। उसी दौरान शरारती तत्वों ने शिव रथ यात्रा निकालने वालों पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। अब दोनों समुदाय में इसको लेकर तनाव है। घटना जिले के ठासरा के राम चौक इलाके की बताई जा रही है।

वहीं पत्थराव की घटना सामने आने के बाद भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। और मामले की शांत करवाया। इसके अलावा घटनास्थल पर खेड़ा एसपी राजेश गढ़िया, डीएसपी समेत अन्य आला अफसर भी पहुंचे। बताया जा रहा है कि अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। बता दें कि हरियाणा के नूंह में भी हिंदू संगठनों की ब्रजमंडल शोभा यात्रा के दौरान पथराव हुआ था। इसके बाद इलाके में कई दिनों तक बवाल देखने को मिला। कई सार्वजनिक वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था। हरियाणा से सटे गुरुग्राम में इस हिंसा की आग देखने को मिली थी। इतना ही नहीं स्कूल और कॉलेज को बंद भी करना पड़ा था।

एसपी राजेश गढ़िया ने बताया कि, आज दोपहर एक बजे अमावस्या के मौके पर शिव जी की शोभायात्रा निकाली गई की। जिसमें 700-800 लोग थे। जब यह यात्रा स्थानीय मदरसा के सामने से गुजरी रही थी कि अचानक इस शोभायात्रा पर पथराव शुरू हो गया।

इसके बाद भगदड़ मच गई। मौके पर स्थानीय पुलिस ने तुरंत नियंत्रण कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस पथराव में दो कांस्टेबल और एक पुलिस सब इंस्पेक्टर को चोटे लगी हैं। पथराव किस वजह से हुई है इसकी अभी तक औपचारिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

Exit mobile version