News Room Post

एनकाउंटर से कुछ दिन पहले विकास दुबे ने किया था इस फेमस गाने पर जमकर डांस, अब वीडियो हो रहा है वायरल!

बता दें कि कानपुर कांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के साथ एनकाउंटर में 10 जुलाई की सुबह मार दिया गया था।

नई दिल्ली। कानपुर कांड का आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विकास दुबे अपने साथी अमर दुबे के साथ, गैंगस्टर अतुल दुबे की शादी में डांस करते हुए दिखाई दे रहा है।

इस वीडियो में अपनी तो जैसे तैसे… गाने पर की धुन पर विकास दुबे अपने साथियों के साथ डांस करता नजर आ रहा है।  हालांकि ये वीडियो कहां का है? कब का है? इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

बता दें कि कानपुर कांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के साथ एनकाउंटर में 10 जुलाई की सुबह मार दिया गया था। पुलिस का कहना है कि यूपी एसटीएफ की गाड़ी विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से लेकर कानपुर आ रही थी।

गाड़ी की रफ्तार तेज थी। बारिश होने से रोड पर फिसलन थी। कानपुर में एंट्री से पहले अचानक रास्‍ते में गाड़ी पलट गई और विकास दुबे भागने की कोशिश में मारा गया।

Exit mobile version