News Room Post

Delhi: वीरेंद्र सहवाग के पारिवारिक सदस्य ने कांग्रेस को दिया झटका, अब थाम लिया इस पार्टी का दामन

नई दिल्ली। पंजाब में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक उठापठक जारी है। इस बीच नेताओं के पाला बदलने की प्रक्रिया भी चल रही है। कांग्रेस अपनी ही पार्टी में मच रही कलह से गुजर रही है और सत्ता में रहने के बावजूद पंजाब में कांग्रेस को एक के बाद एक झटके मिलते जा रहे है। कांग्रेस के कई नेता, मौजूदा विधायक कांग्रेस में मची कलह से परेशान हैं और पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं। इसी बीच दिल्ली कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। इस बार कांग्रेस को झटका देने वाला इंसान पूर्व क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग के परिवार से है।

आपको बता दें कि वीरेंद्र सहवाग की बहन अंजू शर्मा भी कई सालों से राजनीति में सक्रिय हैं। लंबे समय से कांग्रेस में रहकर काम करने वाली अंजू अब उनका दामन छोड़ एक दूसरी पार्टी में शामिल हो गई हैं। वीरेंद्र सहवाग की बहन अंजू सहवाग ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर लिया है। खबरों के अनुसार, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पंकज गुप्ता और विधायक सोमनाथ भारती ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। अंजू सहवाग पहले भी दिल्ली में कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ चुकी हैं लेकिन अब वे कांग्रेस से इस्तीफ़ा देकर आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है।

वहीं अंजू सहवाग के आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने पर आप के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर जानकारी दी गई कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग जी की बहन अंजू सहवाग जी आज अरविन्द केजरीवाल सरकार की जनहित योजनाओं से प्रेरित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुई।

यहां आपको बता दें कि 2022 में दिल्ली में होने वाले नगर निगम चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी में अंजू सहवाग के शामिल होने से कांग्रेस को एक झटका लगा है। अंजू सहवाग  साल 2012 में कांग्रेस के टिकट पर महिलाओं के लिए आरक्षित दक्षिणपुरी एक्सटेंशन वॉर्ड से नगर निगम का चुनाव लड़ा था। 558 वोटों के मार्जिन से बीजेपी की आरती देवी को उन्होंने मात दी थी। अंजू सहवाग हिंदी‌ एवं समाजशास्त्र की अध्यापिका भी रह चुकी हैं।

Exit mobile version