News Room Post

Bihar Politics: ‘ठाकुर’ पर लालू की आरजेडी में जंग, मनोज झा पर आनंद मोहन के बेटे ने साधा निशाना

नई दिल्ली। बिहार की सियासत में लगातार उथल-पुथल देखने को मिलती रहती है। अब राज्य सरकार की सहयोगी दल आरजेडी के भीतर बवाल मचा हुआ है। दरअसल इस बार आरजेडी सांसद मनोज झा के संसद में दिए एक बयान को लेकर पार्टी के अंदर रार मचते हुए दिखाई दे रहा है। ज्ञात हो कि मनोज झा ने महिला आरक्षण बिल पर अपनी बात रख रहे थे इसी दौरान उन्होंने सदन में ओम प्रकाश वाल्मीकि की ठाकुरों पर लिखी कविता सुनाई थी। उन्होंने कहा था कि इसमें जो प्रतीक है वो किसी जाति विशेष के लिए नहीं है क्योंकि हम सबके अंदर एक ठाकुर है। मैं भी एक ठाकुर है मेरे अंदर के ठाकुर को मारना होगा। अब मनोज झा के इस बयान को लेकर आनंद मोहन के विधायक बेटे चेतन आनंद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एक तरफ जहां उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के करीबी को निशाने पर लिया।

चेतन आनंद ने फेसबुक पर मनोज झा को निशाने पर लेते हुए लिखा, ”हम “ठाकुर” हैं साहब!! सबको साथ लेकर चलते हैं! इतिहास में सबसे अधिक बलिदान हमारा है! समाजवाद में किसी एक जाती को टार्गेट करना समाजवाद के नाम पर दोगलापन के अलावा कुछ नही! जब हम दूसरों के बारे में गलत नही सुन सकते तो अपने (ठाकुरों) पर अभद्र टिप्पणी बिल्कुल नही बर्दाश्त करेंगे !!”

इसके अलावा चेतन आनंद ने आज सुबह अपने फेसबुक पर लाइव आकर मनोज झा को खरी-खरी सुनाई। उन्होंने कहा, ये खुद को समाजवाद का सिपाही मानते है। मैं इन लोगों से पूछा चाहता हूं ठाकुरों से क्या एलर्जी है। क्योंकि आप ब्राह्मण है मैं दावा से कह सकता हूं कि आप (मनोज झा) रहते है वहां के लोग आपको घुसने नहीं देंगे। हालांकि सवाल ये उठा रहा है कि लालू के बेहद करीबी मनोज झा के बयान का विरोध क्यों किया जा रहा है। सूत्रों के मानें तो बीते दिनों आनंद मोहन का पूरा परिवार आरजेडी प्रमुख के घर मिलने गया था लेकिन उन्हें 10 मिनट तक गेट के बाहर खड़े रहने के बावजूद भी लालू यादव से मुलाकात नहीं हो पाई थी।

इससे पहले मंगलवार को आरेजडी ने अपने आधिकारिक एक्स पर मनोज झा का वीडियो शेयर किया। जिसमें पार्टी ने लिखा, राज्यसभा सांसद मनोज झा का विशेष सत्र के दौरान दिया गया दमदार, शानदार और जानदार भाषण।

Exit mobile version