नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के अमरेली में 4,900 करोड़ रुपये की सड़क, रेल, जल आपूर्ति और पर्यटन से जुड़ी विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से लोगों के लिए जीवनयापन में आसानी होगी और क्षेत्र के विकास में तेजी आएगी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने ब्लू रेवोल्यूशन का जिक्र किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के पास समुद्री विरासत है और हम नीली क्रांति की दिशा में काम कर रहे हैं। हमारी सरकार गुजरात के बंदरगाहों को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने के लिए काम कर रही है।

Amreli, Gujarat: PM Narendra Modi says, "The country has a maritime heritage, and we are working towards a Blue Revolution. Our government is working to connect Gujarat's ports with the rest of the country. We have become a government that cares for the people of the nation, and… pic.twitter.com/9Jo7xKbDBd
— IANS (@ians_india) October 28, 2024

मोदी ने कहा कि हम एक ऐसी सरकार बन गए हैं जो देश के लोगों की परवाह करती है। देश की जनता ने किसी प्रधानमंत्री को कई वर्षों के बाद अपना तीसरा कार्यकाल पूरा करने का अवसर दिया गया है। दरअसल नीली क्रांति के जरिए मछली पालन को बढ़ावा देने के साथ मछुआरों की आय को बढ़ाने के लिए मोदी सरकार प्रयासरत है। अपने पिछले कार्यकाल में पीएम मोदी की कैबिनेट बैठक में नीली क्रांति को सफल बनाने के लिए 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक धनराशि की योजना को मंजूरी दी गई थी।

Amreli, Gujarat: PM Narendra Modi says, "We encourage everyone to save every drop of water. CR Patil is part of our ministry, and he has worked towards building reserve wells in many states with public participation. Our mantra is to get more crop from every drop" pic.twitter.com/cfhafm3p7h
— IANS (@ians_india) October 28, 2024

हर क्षेत्र में देश की निरंतर गतिशीलता का जिक्र करते हुए मोदी बोले, आज दुनिया में भारत का कद और ऊंचा हो गया है। दुनियाभर के देश आज भारत की बात अधिक ध्यान और गंभीरता से सुन रहे हैं। पीएम नरेंद्र ने जल संरक्षण का आह्वान करते हुए कहा कि हम सभी को पानी की हर बूंद बचाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने सीआर पाटिल का नाम लेते हुए बताया कि वो हमारे मंत्रालय का हिस्सा हैं और उन्होंने सार्वजनिक भागीदारी के साथ कई राज्यों में रिजर्व कुएं बनाने की दिशा में काम किया है। हमारा मंत्र हर बूंद से अधिक फसल प्राप्त करना है।

Amreli, Gujarat: PM Narendra Modi says, "Water has a direct connection to tourism. The Sardar Sarovar Dam was constructed for water supply, but a statue of Sardar Sahib has been installed there, attracting millions of visitors for darshan. On Sardar Sahib's birth anniversary, a… pic.twitter.com/qRq19OXoeT
— IANS (@ians_india) October 28, 2024

प्रधानमंत्री ने कहा कि पानी का पर्यटन से सीधा संबंध है। सरदार सरोवर बांध का निर्माण जल आपूर्ति के लिए किया गया था, लेकिन वहां सरदार साहब की एक प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसके दर्शन के लिए लाखों आगंतुक वहां जाते हैं। सरदार साहब की जयंती पर, एक राष्ट्रीय यूनिटी रन इवेंट होता है।

Amreli, Gujarat: PM Narendra Modi says, "I promote Amreli's cotton and Jafarabad's bajra in Delhi. Amreli's kesar mango has received the GI tag, making its way to both the country and the world. The dairy industry in Amreli is now collecting over 1.25 lakh liters of milk daily… pic.twitter.com/5jIo6XDPsQ
— IANS (@ians_india) October 28, 2024

मोदी ने कहा, मैं दिल्ली में अमरेली के कपास और जाफराबाद के बाजरा को बढ़ावा देता हूं। अमरेली के केसर आम को जीआई टैग मिला है, जो देश और दुनिया दोनों में अपनी जगह बना रहा है। अमरेली में डेयरी उद्योग अब गांवों से प्रतिदिन लाखों लीटर दूध अधिक का संग्रह कर रहा है। पीएम बोले, बिजली बिल ज़ीरो करने के लिए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरु की गई है। दलित परिवार के 25-30 हज़ार रुपये बिजली के बिल के बचे इसके लिए हमने काम किया है।

Amreli, Gujarat: PM Narendra Modi says, "PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana has been launched to eliminate electricity bills. We have worked to ensure that Dalit families save ₹25,000 to ₹30,000 on their electricity bills…" pic.twitter.com/G09CD97TUc
— IANS (@ians_india) October 28, 2024