News Room Post

दिल्ली में फिर लगने जा रहा है लॉकडाउन, जानें सत्येंद्र जैन ने क्या कहा….

Delhi Police Corona case

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना (Corona in Delhi) के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे है। त्योहारी सीजन में ये आंकड़ा और बढ़ रहा है। हालात बेकाबू होते जा रहे है। देश की राजधानी में रविवार को कोरोना के 3 हजार से ज्यादा मामले (Corona Case) आए है। इसके साथ ही कुल आंकड़ा बढ़ कर 4.85 लाख के पार हो गया है। ऐसे में लोगों का कहना था कि फिर से लॉकडाउन (Lockdown) लागू होना चाहिए। इस पर अब स्वास्थय मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सत्येंद्र जैन का कहना है कि, ‘दिल्ली में फिर से कोई लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। मुझे नहीं लगता लॉकडाउन करने की कोई आवश्यकता है। सभी बाजार खुले रहेंगे। इसके अलावा सभी दफ्तर भी खुले रहेंगे।’ इसके अलावा उन्होंने कहा कि कल दिल्ली में 3235 पॉजिटिव केस, 7606 रिकवर और 95 मौतें रिपोर्ट की गईं। अभी दिल्ली में 8700 बेड भरे हुए हैं और 7900 खाली हैं।

उन्होंने बताया कि दिल्ली की थर्ड वेव पीक अब धीरे-धीरे कम हो रही है। जून के अंदर पॉजिटिविटी रेट औसतन 37% था। थर्ड वेव में औसतन पॉजिटिविटी रेट 15 है जो अब धीरे-धीरे कम हो रहा है।

वहीं, इससे पहले राजधानी के व्यापारियों ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक अहम बैठक की। जिसमें ये निर्णय लिया गया कि सभी बाजार खुले रहेंगे। इससे पहले रविवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली में दैनिक कोविड-19 परीक्षणों की संख्या बढ़ाकर 1 लाख से 1.25 लाख की जाएगी।

Exit mobile version