News Room Post

अखिलेश ने किया ‘शहीद किसानों को 25 लाख हर्जाना’ देने का ऐलान तो लोगों ने पूछा, शहीद कारसेवकों को भी हर्जाना देंगे?

akhilesh yadavc

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में राजनीतिक दलों की ओर से जनता को अपनी ओर आकृषित करने के लिए लुभावने वादों की झड़ी लगाई जा रही है। हर दलों की तरफ से वादों की बरसात की गई है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी बीते दिन एक ‘वचन’ दिया। सपा प्रमुख ने कहा कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आती है तो वो किसान आंदोलन के दौरान शहीद किसानों को 25-25 लाख की सम्मान राशि देगी। सपा प्रमुख के इस वादे के बाद ट्विटर पर जंग छिड़ गई है। ट्विटर पर कई यूजर्स अखिलेश से कारसेवक गोलीकांड पर भी मुआवजे की मांग कर दी।

क्या किया था सपा प्रमुख ने वादा?

दरअसल, अखिलेश यादव ने ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘किसान का जीवन अनमोल होता है क्योंकि वो अन्य के जीवन के लिए अन्न उगाता है। हम वचन देते हैं कि साल 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार आते ही किसान आंदोलन के शहीदों को 25 लाख की किसान शहादत सम्मान राशि दी जाएगी।’


सपा प्रमुख के इस ट्वीट के बाद यूजर्स उनपर टूट पड़े एक यूजर ने लिखा, ‘बिल्कुल सही वचन दे रहे हैं आप। अब आपके पिताजी (मुलायम सिंह यादव) ने जिन कारसेवकों को मरवाया था, लगे हाथ उनके लिए भी कुछ राशि आवंटित कर डालिए। कुछ पाप कम होंगे। पैसे घर से तो देने नहीं हैं तो वचन देने में क्या जाता है?’

 

वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘क्या रामभक्तों का जीवन एकदम से फालतू था? धरती पर जो भी मनुष्य है, सबका जीवन अनमोल होता है लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि नेता उन्हीं के जीवन को महत्व देते हैं जो उनके लिए वोटबैंक के काम आ सकते हैं।’ बी पॉजिटिव नाम के एक ट्विटर यूजर ने सवाल उठाते हुए कहा, ‘(शहीद) कारसेवकों के परिवार को कितना हरजाना मिला?’

Exit mobile version