News Room Post

Lok Sabha Elections 2024 Survey: 2024 के चुनाव में किसका बजेगा डंका? BJP, कांग्रेस या…, सर्वे ने बताया जनता का मूड

bjp and congress flags

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की ओर से तैयारियों का सिलसिला तेज हो चुका है। यह तेजी लाजिमी है, क्योंकि लोकसभा चुनाव में कुछ माह ही शेष रह गए हैं। वहीं, इससे पहले कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव भी निर्धारित हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए सभी पार्टियों की तैयारी अपने चरम पर पहुंच चुकी है। उधर, संसद में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्पष्ट कर चुके हैं कि एक बार फिर से वो ऐतिहासिक बहुमत के साथ सत्ता में लौटेंगे। बीजेपी को पूरा विश्वास है कि इस बार भी देश की जनता उन्हें जीत का ताज पहनाएगी। उधर, लोकसभा चुनाव को लेकर जनता के मिजाज को बयां करने वाला एक सर्वे सामने आया है। आइए, आगे सर्वे में जानते हैं कि इस बार देश में किसकी सरकार में बनने जा रही है।

दरअसल, इंडिया टूडे सी वोटर सर्वे के मुताबिक, NDA 306 सीटों के साथ सत्ता में वापसी कर सकती है। हालांकि, विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बीजेपी ने 400 सीटों के साथ सत्ता में वापसी करने का विश्वास जताया था। उधर, इंडिया गठबंधन को 197 सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गई है। अन्य दलों को 95 सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गई है। अब ये संभावनाएं आगामी दिनों में वास्तविकता में कितनी तब्दील हो पाती हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी, लेकिन आइए उससे पहले जरा ये जान लेते हैं कि आखिर आगामी लोकसभा चुनाव में किस पार्टी को कितने वोट मिल सकती है?

बता दें , सर्वे के मुताबिक, एनडीए को 43 फीसद सीटें मिल सकती है, तो वहीं दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन को 41 फीसद सीटें मिल सकती है। उधर, अगर अन्य दलों को मिलने वाले सीट शेयर की बात करें, तो यह आंकड़ा 16 फीसद तक पहुंच सकता है। आइए, अब आगे जानते हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर देश की जनता का क्या मिजाज क्या है?
वहीं, अगर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आम जनता के मिजाज की बात करें, तो 54 फीसद लोगों का मानना है कि इंडिया गठबंधन एनडीए को नहीं हरा सकती है, जबकि 33 फीसद लोगों का मानना है कि इंडिया एनडीए को इस चुनाव में धूल चटा सकती है। अब यह सर्वे कितना सार्थक साबित हो पाता है। ये देखने वाली बात होगी।

Exit mobile version