News Room Post

Benefits of Silver Utensils: इस धातु के बर्तन में खाने से तेज होता है बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास, कई बीमारी होती हैं दूर

BABY1

नई दिल्ली। छोटे बच्चों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। उसके खाने-पीने का बहुत ध्यान रखना पड़ता है। कब खिलाना है, क्या खिलाना है..इन चीजों पर लोग ज्यादातर फोकस करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि बच्चों को किस धातु के बर्तनों में खाना खिलाना चाहिए, ये भी बहुत मायने रखता है। पहले लोग चांदी के बर्तनों में खाना पसंद करते थे, बच्चों के लिए भी चांदी के बर्तन में खाना पीना बहुत फायदेमंद होता है। तो चलिए जानते हैं कि चांदी के बर्तन कैसे बच्चे की हेल्थ को अच्छा करते हैं।

बैक्टीरिया नहीं होते

प्लास्टिक के बर्तनों में बैक्टीरिया होता है जो खाना के साथ मिल जाता है और स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है लेकिन चांदी के बर्तन बैक्टीरिया फ्री होते हैं और चांदी में ऐसे गुण होते हैं जो खाने में मिलकर शरीर को फायदा पहुंचाते हैं और खाने को भी दूषित होने से बचाते हैं।

दिमाग होता है तेज

चांदी के बर्तनों में खाने से शिशु और बच्चों का दिमाग तेज होता है। चांदी के बर्तन में पाए जाने वाले गुण बच्चे के मानसिक विकास के लिए बहुत अच्छे होते हैं। वो दिमाग को तेज करने के साथ-साथ शांत भी रहते हैं।

बढ़ती है रोगों से लड़ने की क्षमता

एक्सपर्ट का कहना है कि चांदी के बर्तन में खाने से रोगों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ती है। चांदी को बच्चों के लिए सबसे सुरक्षित धातु माना जाता है। जो बच्चे को शारीरिक रूप से भी मजबूत करती है और इम्यूनिटी सिस्टम को भी मजबूत करती है। ये बिल्कुल वैसा है जैसे तांबे के बर्तन का गुण खाने की चीजों में आ जाता है।

खाना रखता है फ्रेश

कहा जाता है कि चांदी के बर्तन में खाना या पानी स्टोर करके रखने से उसकी शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है। पानी काफी लंबे समय तक खराब नहीं होता है और उसमें चांदी के गुण भी आ जाते हैं।

Exit mobile version