newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Benefits of Silver Utensils: इस धातु के बर्तन में खाने से तेज होता है बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास, कई बीमारी होती हैं दूर

Benefits of Silver Utensils: क्या आप जानते हैं कि बच्चों को किस धातु के बर्तनों में खाना खिलाना चाहिए, ये भी बहुत मायने रखता है। पहले लोग चांदी के बर्तनों में खाना पसंद करते थे, बच्चों के लिए भी चांदी के बर्तन में खाना पीना बहुत फायदेमंद होता है।

नई दिल्ली। छोटे बच्चों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। उसके खाने-पीने का बहुत ध्यान रखना पड़ता है। कब खिलाना है, क्या खिलाना है..इन चीजों पर लोग ज्यादातर फोकस करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि बच्चों को किस धातु के बर्तनों में खाना खिलाना चाहिए, ये भी बहुत मायने रखता है। पहले लोग चांदी के बर्तनों में खाना पसंद करते थे, बच्चों के लिए भी चांदी के बर्तन में खाना पीना बहुत फायदेमंद होता है। तो चलिए जानते हैं कि चांदी के बर्तन कैसे बच्चे की हेल्थ को अच्छा करते हैं।

BABY

बैक्टीरिया नहीं होते

प्लास्टिक के बर्तनों में बैक्टीरिया होता है जो खाना के साथ मिल जाता है और स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है लेकिन चांदी के बर्तन बैक्टीरिया फ्री होते हैं और चांदी में ऐसे गुण होते हैं जो खाने में मिलकर शरीर को फायदा पहुंचाते हैं और खाने को भी दूषित होने से बचाते हैं।

BABY2

दिमाग होता है तेज

चांदी के बर्तनों में खाने से शिशु और बच्चों का दिमाग तेज होता है। चांदी के बर्तन में पाए जाने वाले गुण बच्चे के मानसिक विकास के लिए बहुत अच्छे होते हैं। वो दिमाग को तेज करने के साथ-साथ शांत भी रहते हैं।

BABY3

बढ़ती है रोगों से लड़ने की क्षमता

एक्सपर्ट का कहना है कि चांदी के बर्तन में खाने से रोगों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ती है। चांदी को बच्चों के लिए सबसे सुरक्षित धातु माना जाता है। जो बच्चे को शारीरिक रूप से भी मजबूत करती है और इम्यूनिटी सिस्टम को भी मजबूत करती है। ये बिल्कुल वैसा है जैसे तांबे के बर्तन का गुण खाने की चीजों में आ जाता है।

खाना रखता है फ्रेश

कहा जाता है कि चांदी के बर्तन में खाना या पानी स्टोर करके रखने से उसकी शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है। पानी काफी लंबे समय तक खराब नहीं होता है और उसमें चांदी के गुण भी आ जाते हैं।