News Room Post

Travel: बच्चों में ट्रैवलिंग की आदत जरूर डेवलप करें, मानसिक विकास के साथ होते हैं कई फायदे

नई दिल्ली। यात्रा केवल मौज-मस्ती का ही नहीं ज्ञान का सर्वश्रेष्ठ साधन है। इसलिए हर किसी को अपनी बिजी लाइफ से थोड़ा सा वक्त निकाल कर ट्रैवल जरूर प्लान करना चाहिए। यात्रा से जो जानकारियां प्राप्त होती हैं, वो ताउम्र साथ रहती हैं। इसके अलावा, बच्चों में अपनी किताबों के प्रति रूचि बढ़ती है। जो बच्चे अक्सर यात्रा करते रहते हैं उनका विजन पहले से ज्यादा क्लियर हो जाता है। उन्हें पता होता है कि लाइफ में उन्हें क्या करना है? ऐसे में माता-पिता को बच्चों के अंदर घूमने-फिरने की रूचि जरूर जगानी चाहिए। इसके अलावा, भी यात्रा करने के कई लाभ होते हैं, जिनका फायदा जरूर उठाना चाहिए। तो आइए जानते हैं आखिर कौन से हैं वो लाभ…?

1. देश की संस्कृति में विविधता की झलक देखने और उसे समझने का मौका मिलता है।

2.यात्रा करने से बच्चों में एडजस्ट करने की आदत डेवलप होती है।

3.प्रकृति को करीब से जानने समझने का अवसर प्राप्त होता है।

4.बच्चे जब देखी हुई स्मारक या स्थान का जिक्र किताबों में पढ़ते हैं, तो उस चैप्टर को पढ़ने की उनमें रूचि पैदा होती है साथ ही उन्हें जल्दी याद भी होता है।

5.ऐतिहासिक स्थलों को देखकर इतिहास के विषय में बच्चों की रूचि बढ़ती है।

6.ट्रैवल के दौरान बच्चे तरह-तरह से मिलते जुलते और बात करते हैं। इससे उनका मानसिक विकास होता है।

7.यात्रा से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है।

8.यात्रा करने से बच्चों में तरह-तरह की भाषाओं को सीखने की रूचि पैदा होती है।

9.बच्चों में पब्लिक फियर दूर होता है।

10.ट्रैवल करने से बच्चों की समझ बढ़ती है।

Exit mobile version