News Room Post

Health Tips: भूलकर भी दस्त में न खाएं ये चीजें, वरना भुगतना पड़ सकता है इसका नुकसान

health tips

नई दिल्ली। अक्सर लोग बाहर खाने के शौकीन होते हैं। कभी पिज्जा, कभी बर्गर तो कभी कोई और चीज लेकिन कई बार ये चीजें हमारे शरीर के साथ रिएक्शन कर जाती है जिससे दस्त होने लगते हैं। दस्त होने के दौरान हमारे शरीर में पानी की भी कमी होने लगती है। कई लोग इस दौरान डॉक्टर पर जाने की बजाय कुछ लोग खुद ही इसे ठीक करने के लिए कई चीजें खाने लगते हैं। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं और आप भी दस्त की समस्या से परेशान रहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। जी हां, आज हम आपको अपनी इस खबर में बताएंगे कुछ ऐसी चीजों के बारे में जो आपको दस्त यानी लूज मोशन के दौरान खाने से बचना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो चीजें…

डेयरी प्रॉडक्ट

अगर आप दस्त की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको ऐसे में डेयरी प्रोडक्ट्स से दूरी बना लेनी चाहिए। इन दौरान आपको  दूध, चीज, मक्खन आदि को भूलकर भी नहीं खाने चाहिए। इससे आपकी परेशानी और बढ़ सकती है।

अत्यधिक मीठे पदार्थ

भले ही आपको मीठा कितना भी पसंद हो लेकिन दस्त के दौरान मीठा खाने से परहेज करें। ज्यादा मीठा आपकी पेट संबंधी समस्याओं को बढ़ाता है। दस्त के दौरान चाय, कॉफी या बेक्ड आइटम आपकी तबियत और भी अधिक खराब कर सकते हैं।

फैटी फूड

दस्त होने पर फ्राइड, चिकने, क्रीम और वसायुक्त भोजन नहीं खाना चाहिए। फैटी फूड आपकी आंतों को संकुचित करता है और जिससे आपके शरीर में कई प्रतिक्रियाएं होती हैं जिससे आपकी समस्या अधिक बढ़ सकती है।

फलों का रस

ये तो सभी जानते हैं कि दस्त के दौरान शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में हमें ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए लेकिन दस्त के दौरान फलों के रस का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, फलों के रस में कंसन्टेटिड रूप में चीनी होती है, जो कि दस्त होने पर आपके बाउल सिस्टम के लिए ठीक नहीं मानी जाती।

मसालेदार भोजन

दस्त के दौरान पेट का पूरा सिस्टम काफी सेंसेटिव हो जाता है। ऐसे में अगर आपको मसालेदार भोजन की बजाय उबला हुआ भोजन करना चाहिए। जितना हो सके आपको इस दौरान अत्यधिक मसालों और मिर्च आदि का सेवन करने से बचना चाहिए।

फाइबर युक्त भोजन

दस्त होने पर आपको फाइबर युक्त भोजन नहीं करना चाहिए। फाइबर युक्त भोजन वैसे तो हेल्दी होता है लेकिन दस्त के दौरान इसे खाना सही नहीं माना जाता।

Exit mobile version