News Room Post

Oil For White Hair: क्या कम उम्र में ही दिखने लगे हैं सफेद बाल तो लगाएं ये देसी तेल, फायदे देख हो जाएंगे हैरान

Oil For White Hair

नई दिल्ली। बढ़ती उम्र के साथ शरीर में बदलाव आना सामान्य सी बात है। हालांकि आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों का खानपान और दिनचर्या काफी खराब हो चुकी है। इसका असर ये हो रहा है कि लोगों का शरीर उम्र से पहले ही बूढ़ा और कमजोर होने लगा है। जो बीमारियां 60 की उम्र में लोगों को परेशान करती थी आज 25 की उम्र से ही शुरु हो जाती है। कमर दर्द, नजरें कमजोर होना तो आज आम बात हो गई है। कम उम्र के बच्चों को चश्मा लग चुका है। एक और समस्या जो आज की जनरेशन में कॉमन दिख रही है वो है बालों का सफेद होना (White Hair)। मौजूदा समय में 25 के बाद ही लोगों के बालों में सफेदी (सफेद बाल) नजर आने लगती है। हालांकि कम उम्र में बालों का यूं सफेद होने कई बार लोगों के बीच शर्मिंदगी का भी कारण बन जाता है। अगर आप भी बालों के सफेद होने से परेशान है तो आज हम आपकी परेशानी को दूर करने वाले हैं। आज हम आपको एक ऐसे देसी तेल के बारे में बताएंगे जिसे लगाने से आपके बाल कोयले की तरह काले हो जाएंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कौन सा है ये तेल…

इस देसी तेल से बाल होंगे काले

अगर आप भी अभी 30 से कम की उम्र के हैं और अभी से आपके बाल सफेद होने लगे हैं तो समय आ गया है कि आप अपने तेल को बदल लें। आपको अब बाजार के केमिकल वाले तेल की बजाय घर के देसी तेल को लगाना चाहिए। हम यहां सौंफ के तेल (Fennel Oil) की बात कर रहे हैं। आपने खाने और स्नैक्स की चीजों में तो सौंफ का सेवन किया होगा ही लेकिन बालों से सफेदी को कम करने में ये सहायक होता है।

इस समस्याओं से दिलाएगा छुटकारा

अगर आपके बालों में सफेदी के अलावा टूटने और रूखेपन जैसी समस्या है तो भी आप सौंफ के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। सौंफ के तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स और फीटोन्यूट्रिएंट्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में अगर आप इसे बालों में लगाते हैं तो आपकी कई परेशानियां दूर हो जाती है।

घर पर इस तरह बनाएं सौंफ का तेल

Disclaimer: खबर में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Newsroompost इस तरह की किसी भी विधि, तरीक़ों और सुझाव का दावा नहीं करता है।

Exit mobile version