News Room Post

Travel Tips: मानसून में घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो भूलकर भी न जाएं इन जगहों पर; वरना उठानी पड़ सकती है मुसीबत

नई दिल्ली। बरसात के सुहावने मौसम में घूमने-फिरने का मजा ही अलग होता है और ट्रैवलिंग के शौकीन लोगों को मौसम से कोई खास फर्क नहीं पड़ता। वो किसी भी मौसम में यात्रा के लिए निकल पड़ते हैं। लेकिन बारिश के मौसम में प्रकृति की हरियाली को निहारने के लिए आम लोग भी यात्रा का प्लान बना लेते हैं। तो आप इनमें से किसी भी प्रकृति के हों, अगर बारिश के मौसम में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। क्योंकि इस दौरान, बीमारी फैलने के खतरे के साथ ही हिल-स्टेशन की पहाड़ी दरकने, कहीं की मिट्टी खिसकने, या बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है और आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। तो इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए हम कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको भूलकर भी इन जगहों पर नहीं जाना चाहिए।

1. असम (Assam)

भारत के नॉर्थइस्ट में स्थित असम पिछले कई दिनों से बाढ़ की समस्या से जूझ रहा है। इसलिए यहां जाने से पहले इसकी अच्छी तरह से जानकारी ले लें। अन्यथा यहां की यात्रा टाल दें।

2. सिक्किम (Sikkim)

भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित सिक्किम राज्य ट्रैकिंग के लिए मशहूर है। लेकिन बरसात के मौसम में यहां जाने से बचें। पूरे साल रिमझिम बारिश से भीगने वाले इस राज्य में मानसून में वर्षा का स्तर बढ़ जाता है।

3. उत्तराखंड (Uttarakhand)

देवभूमि के नाम से मशहूर छोटी चार-धाम यात्रा का पवित्र क्षेत्र उत्तराखंड की यात्रा मानसून में करना किसी खतरे से कम नहीं। क्योंकि बाढ़ आना, बादल फटना, जमीन धंसना, पहाड़ टूटना, पेड़ गिरना, जैसी घटनाएं बारिश के मौसम में होना यहां आम बात है।

4. मुंबई (Mumbai)

बरसात के मौसम में यहां ट्रैवल संबंधी कई तरह की समस्याएं पैदा हो जाती हैं। जगह-जगह जल-भराव और कई घंटों तक लगने वाला लंबा जाम रिस्की साबित हो सकता है।

5. चेन्नई (Chennai)

तमिलनाडु का चेन्नई राज्य वैसे तो सैर-सपाटे के लिए बहुत बढ़िया जगह है। लेकिन बरसात के दिनों में ये मुसीबत पैदा कर सकता है। क्योंकि, चेन्नई में बाढ़ आना, जगह-जगह पानी भरना, एक आम समस्या है, जो परेशानी का कारण बन सकता है।

6. गुजरात (Gujrat)

गुजरात में घूमने की बहुत सी खूबसूरत और ऐतिहासिक जगहें हैं। लेकिन मानसून में जल-भराव, और बाढ़ की स्थिति आपकी यात्रा को खराब कर सकता है।

Exit mobile version