News Room Post

Corn Side Effects: आपको बीमार बना सकता है मक्का!, ये लोग गलती से भी न खाएं

Corn

नई दिल्ली। बारिश के मौसम में गर्म-गर्म मक्का खाना किसे पसंद नहीं होता। लोग बारिश के मौसम का खास इंतजार मक्का खाने लिए करते हैं। मक्का एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसे खाना हर उम्र के लोगों को पसंद होता है। मक्के का मीठा-मीठा स्वाद हर किसी के मुंह को बहुत भाता है लेकिन क्या आप जानते हैं ये हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक भी है। जी हां, मक्का आपको बीमार भी बना सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं मक्का खाने के क्या है नुकसान…

एलर्जी- कई बार मकई का सेवन शरीर में एलर्जी और त्वचा पर चकत्ते भी कर देता है। कई लोगों में तो उल्टी जैसे लक्षण भी देखने को मिलते हैं। मकई के सेवन से एलर्जी का कारण इसमें पाया जाने वाला इंजेस्टिबल प्रोटीन होता है।

मधुमेह रोगियों के लिए अच्छा नहीं- जिन लोगों को डायबिटीज की दिक्कत हैं उनमें इसका नकारात्मक असर पड़ता है। मकई में उच्च कार्बोहाइड्रेट सामग्री होती है जो कि रक्त शर्करा का स्तर बढ़ता है। ऐसे में शुगर पेशेंट लोगों को इसे ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए।

सूजन और पेट फूलना- मकई में स्टार्च काफी मात्रा में होता है। ये शरीर में आकर बड़ी आंत में टूट जाता है और गैस की समस्या पैदा करता है। ज्यादा मात्रा में अगर इसका सेवन किया जाए तो इससे सूजन और पेट फूलने की समस्या हो सकती है।

अपच और पेट खराब- मकई फाइबर और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों में भरपूर है जिससे ये हमारे शरीर में विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में सहायता करता है। हालांकि, कई बार इन फाइबर की अधिकता पेट के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

वजन बढ़ाने में- जैसा कि पहले बताया गया कि ये चीनी और कार्बोहाइड्रेट में उच्च है। ऐसे में अगर इसका इस्तेमाल अधिक मात्रा में किया जाता है तो इससे वजन बढ़ने की समस्या होने लगती है। जो लोग डाइटिंग कर रहे हैं उन लोगों को इसे खाने से बचना चाहिए।

Exit mobile version