News Room Post

Diwali Rangoli 2023: चाइनीज आइटम नहीं इन रंगोली डिजाइन्स से बनाए घर को स्वर्ग से सुंदर, देवी लक्ष्मी भी हो जाएंगी प्रसन्न

नई दिल्ली। दिवाली का त्योहार देश भर में 12 नवंबर को सेलिब्रेट होने वाला है। लोगों ने त्योहार के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। साफ-सफाई से लेकर घर की साज-सज्जा पर खासा ध्यान दिया जाता है। बाजार भी डेकोरेशन के आइटम से सज गए हैं। हर बार लोग आर्टिफिशियल डेकोरेटिव चीजों से घर को सजाते हैं लेकिन आप सस्ते और पवित्र तरीके से भी दिवाली के दिन अपने घर को सजा सकते हैं। जी हां हम रंगोली की बात कर रहे हैं। रंगोली के जरिए हम घर को और बेहतर तरीके से सजा सकते हैं। रंग-बिरंगे रंगों को देखकर मां लक्ष्मी भी खींची चली आएंगी। तो चलिए हम आपके लिए बेहतरीन और यूनिक डिजाइन की रंगोली लेकर आए हैं।


मोर रंगोली- दिवाली पर मोर रंगोली बनाने की परंपरा सदियों से चली आ रहा है। मोर को मां लक्ष्मी का प्रतीक भी माना जाता है। इसे बनाना भी बेहद आसान है। इसे आप अपने घर के एंट्रेंस पर या आंगन में बना सकते हैं। इसके छोटे से बड़े डिजाइन आपको आसानी से मिल जाएंगे।


दीपक रंगोली- दीपक रंगोली का पैटर्न भी पुराना और यूनिक है। हालांकि अब दीए के डिजाइन में काफी बदलाव आया है, इसके कई डिजाइन सामने आ चुके हैं। इसके लिए आपको बेहद कम ही रंगों और जगह की जरूरत पड़ती है और बिना किसी ज्यादा मेहनत के बन भी जाती है।


लोटस रंगोली-लोटस रंगोली को बनाने से ज्यादा आसान कुछ नहीं है। जैसे हम किसी पहनने पर बचपन में कमल का फूल बनाते थे। चॉक की सहायता से पहले कमल का फूल बनाएं और पंखुड़ियों में शानदार पिंक रंग भरें। इसे आप घर के आंगन या छत पर बना सकते हैं।


स्टार रंगोली डिजाइन- अगर आप कुछ यूनिक करना चाहती हैं तो साउथ की स्टार रंगोली भी ट्राई कर सकती हैं, हालांकि इसके लिए आपको थोड़ा ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती हैं। इसके लिए रंगों की बजाय रंगीन चॉक का इस्तेमाल करें।

फूलों की रंगोली- फ्रेश फूलों और पत्तियों की सहायता से आप रंगोली बना सकते हैं। ताजा फूल तो भगवान को वैसे ही बहुत प्रिय हैं। उसके लिए अशोक के पत्ते, गेंदा का फूल, सूरजमुखी के फूल और आम के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Exit mobile version