News Room Post

Potato Benefits: सब्जियों का राजा आलू संजीवनी से नहीं है कम, इन बीमारियों को कंट्रोल करने में करता है मदद

आलू वजन कम करने में भी मदद करता है। आलू खाने से पेट भरा-भरा रहता है और अधिक समय तक भूख नहीं लगती है। ऐसे में जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, तो आलू बेस्ट ऑप्शन हैं।

aalu

नई दिल्ली। आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है, क्योंकि आलू को हर सब्जी के साथ मिलाकर बनाया जा सकता है। हर घर में बिना आलू के किचन अधूरी है।आलू का सेवन रोजमर्रा की जिंदगी के अलावा लोग व्रत में भी करते हैं, लेकिन बहुत सारे लोग इस बात को नहीं जानते हैं कि आलू सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है। आलू बहुत सारी बीमारियों को हील करने में मदद करता है। आज हम आपको आलू खाने के फायदे बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि आलू कैसे शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

आलू खाने के फायदे

स्कर्वी का इलाज- स्कर्वी का इलाज अगर समय पर नहीं किया जाए तो जानलेवा हो सकता है लेकिन स्कर्वी से बचाव के लिए आलू बेहद फायदेमंद है। आलू में इस बीमारी से बचाव के लिए पोषक तत्व पाए जाते हैं और इस बात का दावा कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय ने किया है जिसने आलू पर शोध किया था।

ब्लड शुगर बेहद आम बीमारी है और ये बीमारी 10 से 6 लोगों को आसानी से मिल जाएगी। हालांकि आलू ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है। एक रिसर्च का दावा है कि आलू में पाया जाने वाला स्टार्च इंसुलिन को बैलेंस रखता है और शुगर को बढ़ने से रोकता है।

आलू एक ग्लूटेन फ्री सब्जी है, जो कई तरह की बीमारियों से निजात दिलाता है। आमतौर पर ग्लूटेन वाली सब्जियों को खाने से पेट में दर्द, गैस की समस्या और डायरिया जैसे समस्या हो सकती है लेकिन आलू ग्लूटेन फ्री है।

आलू वजन कम करने में भी मदद करता है। आलू खाने से पेट भरा-भरा रहता है और अधिक समय तक भूख नहीं लगती है। ऐसे में जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, तो आलू बेस्ट ऑप्शन हैं। उसके उलट आलू को रोजाना दही के साथ खाने से भी वजन बढ़ता है।

 

Exit mobile version