News Room Post

Face Beauty: इन 3 घरेलू चीजों से आपके चेहरे पर आएगा निखार, महंगे प्रोडक्ट्स को कहे बाय-बाय

नई दिल्ली। हम में अधिकत्तर लोग ये चाहते हैं कि उनका चेहरा हमेशा जवां दिखे और फेस पर कोई दाग-धब्बे, झुर्रियां और दाने न आए। खासकर महिलाएं इन बातों के लिए काफी कॉन्शियस रहती है। आजकल बिजी लाइफस्टाइल होने की वजह से लोग खुद पर ध्यान नहीं दे पाते है और अनहेल्दी फूड हैबिट्स के कारण से हमारे चेहरे को काफी नुकसान भी पहुंचता है। इसके कारण से डिटॉक्सिफिकेशन नहीं हो पाता और विषाक्त पदार्थ हमारे शरीर में इकट्ठा होने लगते है और यही फेस की सुंदरता को अंदर से और बाहर दोनों जगहों से खराब कर सकते है। हमें अपनी डेली डाइट में उन चीजों को शामिल करना चाहिए जो आपकी स्किन के लिए ग्लोइंग टॉनिक का काम करते हैं। इन 3 चीजों का सेवन करने से आपके चेहरे पर आएगा ग्लो आएगा-

दूध –

दूध को एक कंप्लीट फूड माना जाता है क्योंकि इसमें जरूरत के तकरीबन हर न्यूट्रिएंट्स होते हैं। ये हमारी बॉडी को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। आप दिन में 2 बार एक ग्लास दूध को पी सकते हैं इससे आपके चेहरे पर जबरदस्त ग्लो आ जाएगा। हालांकि, कोशिश करें कि इसे उबालकर ही पिएं ताकि दूध में मौजूद कीटाणुओं का खत्मा हो जाए और आपके शरीर पर कोई बुरा असर न पड़े।

दही 

खाने के बाद दही या रायता खाना लोग काफी पसंद करते हैं। इसको खाने से हमारा हाजमा सही रहता है। और पेट से जुड़ी कोई परेशानियां नहीं होती पेट का साफ रहना बहुत आवश्यक है क्योंकि पेट हमारे चेहरे पर भी असर डालता है। इसलिए रोजाना कम से कम 2 कटोरी दही जरूर खाएं। दही को चेहरे पर लगाने से भी कई फायदा मिलता है।

नींबू 

नींबू एक साइट्रस फूड है जो हमारे पेट और त्वचा के लिए काफी अच्छा माना जाता है। अगर आप हर दिन नींबू का पानी पिएंगे तो आपको इनडाइजेशन की समस्या से छुटकारा मिलेगा और साथ ही चेहरा भी ग्लो करेगा। नींबू के रस को ग्लिसरीन के साथ मिलाकर चेहरे पर भी एप्लाई कर सकते है। इससे आपकी त्वचा मुलायम और सुंदर बनेगी।

Exit mobile version