News Room Post

International Yoga Day 2023: शरीर के लिए वरदान हैं ये 4 योगासन, हमेशा हेल्दी और फिट रहने के लिए करें रोजाना

International Yoga Day

नई दिल्ली। आज 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Day of Yoga) मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर आज हम आपको बताएंगे योग हमारे जीवन में क्या महत्व रखता है। क्यों इसे हमें हमारी दैनिक जीवन शैली में अपनाने की जरूरत है। तो अगर आप भी खुद को फिट रखना चाहते हैं और चाहते हैं कि आपका शरीर बीमारियों से हमेशा बचा रहे तो खबर को आखिर तक जरुर पढ़े…

क्यों हैं योग की जरूरत 

आज के समय में हर कोई खुद को दूसरे से आगे रखना चाहता है। देखा देखी और जरूरी चीजों की बढ़ती कीमतों की वजह से लोग दिन और रात दोनों समय काम कर रहे हैं। लोग पैसे के पीछे भागते-भागते अपनी सेहत का ख्याल रखना पूरी तरह से भूल चुके हैं। लोगों में डायबिटीज, कैंसर और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या काफी बढ़ गई है। अगर आप भी पैसों के पीछे जारी इस दौड़ में भागते-भागते थक गए हैं। तो हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे आसान योगासन जो करने में आसान हैं साथ ही आपके शरीर को फिट रखने के साथ ही बीमारियों से भी दूर करते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं ये योग…

सुखासन

सुखासन में ऐसी मुद्रा में बैठा जाता है जिससे व्यक्ति को आराम का अनुभव होता है। इस योगासन से टखने और घुटनों में खिंचाव होता है। पीठ सीधी और मजबूत होती है। इस योगासन की सहायता से शरीर की कई गंभीर बीमारियां ठीक हो जाती है।

वृक्षासन

वृक्षासन एक आसान योग है जिसमें आपको एक पांव पर खड़ा होना होता है। इस योगासन में आपको अपने शरीर का संतुलन बनाना पड़ता है। इससे आपकी पिंडली, जांघ, रीढ़ और टखने की मजबूती बढ़ती है। साथ ही छाती, कंधों और जांघों में एक खिंचाव पैदा होने से वो भी संतुलित रहते हैं।

पादहस्तासन

पादहस्तासन योग में शरीर के हर हिस्से में खिंचाव होता है। इसे करने से दिमाग में ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ती है। इससे दिमांग शांत होता है और तनाव से राहत मिलती है। जिन लोगों को सिरदर्द और नींद की कमी रहती है वो लोग भी इस योग को जरूर करें। किडनी और लीवर को स्वस्थ रखने के लिए भी इस योगासन को करना फायदेमंद होता है।

वज्रासन

शरीर और दिमाग को भी हेल्दी बनाना चाहते हैं तो वज्रासन योग करें। खाना खाने के बाद इस आसन को किया जाए तो इससे खाना तेजी से पचता है। जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं हैं वो लोग भी इस योग को कर सकते हैं। पीठ दर्द की समस्या में भी इस आसन को किया जा सकता है।

Disclaimer: खबर में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Newsroompost इस तरह की किसी भी विधि, तरीक़ों और सुझाव का दावा नहीं करता है।

Exit mobile version