newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

International Yoga Day 2023: शरीर के लिए वरदान हैं ये 4 योगासन, हमेशा हेल्दी और फिट रहने के लिए करें रोजाना

International Yoga Day 2023: लोगों में डायबिटीज, कैंसर और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या काफी बढ़ गई है। अगर आप भी पैसों के पीछे जारी इस दौड़ में भागते-भागते थक गए हैं। तो हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे आसान योगासन जो करने में आसान हैं साथ ही आपके शरीर को फिट रखने के साथ ही बीमारियों से भी दूर करते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं ये योग…

नई दिल्ली। आज 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Day of Yoga) मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर आज हम आपको बताएंगे योग हमारे जीवन में क्या महत्व रखता है। क्यों इसे हमें हमारी दैनिक जीवन शैली में अपनाने की जरूरत है। तो अगर आप भी खुद को फिट रखना चाहते हैं और चाहते हैं कि आपका शरीर बीमारियों से हमेशा बचा रहे तो खबर को आखिर तक जरुर पढ़े…

International Yoga Day 2023

क्यों हैं योग की जरूरत 

आज के समय में हर कोई खुद को दूसरे से आगे रखना चाहता है। देखा देखी और जरूरी चीजों की बढ़ती कीमतों की वजह से लोग दिन और रात दोनों समय काम कर रहे हैं। लोग पैसे के पीछे भागते-भागते अपनी सेहत का ख्याल रखना पूरी तरह से भूल चुके हैं। लोगों में डायबिटीज, कैंसर और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या काफी बढ़ गई है। अगर आप भी पैसों के पीछे जारी इस दौड़ में भागते-भागते थक गए हैं। तो हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे आसान योगासन जो करने में आसान हैं साथ ही आपके शरीर को फिट रखने के साथ ही बीमारियों से भी दूर करते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं ये योग…

International Yoga Day 2023

सुखासन

सुखासन में ऐसी मुद्रा में बैठा जाता है जिससे व्यक्ति को आराम का अनुभव होता है। इस योगासन से टखने और घुटनों में खिंचाव होता है। पीठ सीधी और मजबूत होती है। इस योगासन की सहायता से शरीर की कई गंभीर बीमारियां ठीक हो जाती है।

International Yoga Day 2023

वृक्षासन

वृक्षासन एक आसान योग है जिसमें आपको एक पांव पर खड़ा होना होता है। इस योगासन में आपको अपने शरीर का संतुलन बनाना पड़ता है। इससे आपकी पिंडली, जांघ, रीढ़ और टखने की मजबूती बढ़ती है। साथ ही छाती, कंधों और जांघों में एक खिंचाव पैदा होने से वो भी संतुलित रहते हैं।

International Yoga Day 2023

पादहस्तासन

पादहस्तासन योग में शरीर के हर हिस्से में खिंचाव होता है। इसे करने से दिमाग में ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ती है। इससे दिमांग शांत होता है और तनाव से राहत मिलती है। जिन लोगों को सिरदर्द और नींद की कमी रहती है वो लोग भी इस योग को जरूर करें। किडनी और लीवर को स्वस्थ रखने के लिए भी इस योगासन को करना फायदेमंद होता है।

International Yoga Day 2023

वज्रासन

शरीर और दिमाग को भी हेल्दी बनाना चाहते हैं तो वज्रासन योग करें। खाना खाने के बाद इस आसन को किया जाए तो इससे खाना तेजी से पचता है। जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं हैं वो लोग भी इस योग को कर सकते हैं। पीठ दर्द की समस्या में भी इस आसन को किया जा सकता है।

Disclaimer: खबर में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Newsroompost इस तरह की किसी भी विधि, तरीक़ों और सुझाव का दावा नहीं करता है।