News Room Post

Food For Eyes: हटाना है बच्चों की आंखों में लगा चश्मा, तो आज ही खिलाना शुरू कर दें ये 5 चीजें

Food For Eyes: आज हम आपको इस खबर में बताएंगे ऐसी 5 चीजों के बारे में जिसे अगर आप बच्चों को खिलाते हैं तो इससे उनकी आंखें मजबूत होती है और उनका चश्मा भी हट जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं कौन सी हैं ये 5 चीजें जो आपके बच्चों की आंखे तेज करने में सहायक होती हैं।

Muslim Baby Girl names starting with J.

नई दिल्ली। जब देश में कोरोना वायरस सामने आया तो स्कूल, ऑफिस, कॉलेज सभी बंद हो गए। वायरस की वजह से एक तरफ जहां बड़ों की नौकरी पर संकट छा गया तो बच्चों की पढ़ाई भी बीच में ही अटक गई। बच्चों को घर पर ही ऑनलाइन पढ़ाया जाने लगा। दिन भर मोबाइल में पढ़ाई करने की वजह से बच्चों की आंखों पर बुरा असर पड़ता है। भले ही अब स्कूल खुल गए हों लेकिन अब भी टीवी और मोबाइल में घंटों तक बच्चे खेलते रहते हैं जिससे उनकी आंखें कमजोर हो जाती है और उन्हें चश्मा लग जाता है। अगर आपके भी घर में छोटे बच्चों को चश्मा लगा है तो ये खबर आपके लिए काफी जरूरी है। आज हम आपको इस खबर में बताएंगे ऐसी 5 चीजों के बारे में जिसे अगर आप बच्चों को खिलाते हैं तो इससे उनकी आंखें मजबूत होती है और उनका चश्मा भी हट जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं कौन सी हैं ये 5 चीजें जो आपके बच्चों की आंखे तेज करने में सहायक होती हैं।

ये हैं वो 5 चीजें

गाजर- गाजर खाने में काफी स्वादिष्ट होता है और बच्चों को भी ये काफी पसंद होता है। इसके सेवन से विटामिन ए मिलता है जो आंखों को स्वस्थ बनाने में सहायक होता है। गाजर का नियमित सेवन बच्चों की आंखों पर से चश्मा हटाने में मदद करता है।

खुबानी- खुबानी एक ऐसा फल है जो खाने में बहुत टेस्टी होता है। बच्चे ही नहीं बड़े भी इसे चाव से साथ खाना पसंद करते हैं। स्वाद में बेहतर ये फल बच्चों का चश्मा हटाने में भी अहम भूमिका निभाता है। इस फल में विटामिन ए, पोटेशियम, विटामिन सी, बीटा कैरोटीन और लाइकोपीन पाया जाता है। ऐसे में आप अपने बच्चों को इसे जरूर खिलाएं।

संतरा- संतरा विटामिन ए से भरपूर होता है। इसमें काफी मात्रा में विटामिन सी भी पाया जाता है। इसके अलावा संतरे का सेवन शरीर में कैल्शियम की कमी को भी पूरा करता है।

विटामिन ए- पपीता शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसका सेवन विटामिन ए की कमी को दूर करने के लिए भी किया जाता है। पपीते में विटामिन सी भी पाया जाता है। बच्चों की आंखों से चश्मा हटाने के लिए आप इसका सेवन जरूर करवाएं।

कद्दू और उसके बीज- कद्दू में विटामिन ए पाया जाता है जो आंखों के लिए जरूरी होता है साथ ही इसके बीच भी आंखों को फायदा पहुंचाते हैं। ऐसे में इसका सेवन बच्चों को जरूर करवाएं।

Exit mobile version