News Room Post

Shaheen Afridi Wedding: दूल्हा बने पाक क्रिकेटर शाहीन अफरीदी, पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा से निकाह किया कबूल

नई दिल्ली। क्रिकेट जगत में शादियों का दौर शुरू हो चुका है। हाल ही में केएल राहुल- अथिया शेट्टी, अक्षर पटेल शादी के बंधन में बंधे हैं। अब एक और क्रिकेटर के शादी के बंधन में बंधने की खबर सामने आ रही है। अब पाकिस्तान टीम के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने भी निकाह कबूल कर लिया है। क्रिकेटर ने पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा से निकाह कबूल किया है। दोनों की प्यारी-प्यारी फोटोज सोशल मीडिया पर छा गई हैं और हर कोई कपल को बधाई दे रहा है।

 सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें

गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और अंशा का निकाह 3 फरवरी को हुआ। दोनों की शादी की फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।  इस मौके पर शाहीन ने ऑफ व्हाइट शेरवानी पहनी, जबकि अंशा ने ऑफ व्हाइट के साथ पिंक आउटफिट में बेहद प्यारी लगी। उन्होंने डायमंड ज्वैलरी के साथ लुक को पूरा किया। शादी में शादाब खान, बाबर आजम, फखर जमान और सरफराज अहमद खान जैसे दिग्गज पूर्व क्रिकेटर्स नजर आए। शादी का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें  पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम शाहीन को गले लगाकर शादी की बधाई दे रहे हैं।


5 क्रिकेटर्स ने की बीते महीनों में शादी

पाक क्रिकेटर्स में भी शादी का दौर जारी है। टीम के कई खिलाड़ी हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। इससे पहले बल्लेबाज शान मसूद  ने अपनी गर्लफ्रेंड निशा खान से शादी रचाई थी। बीते महीने  गेंदबाज हारिस रऊफ ने अपनी गर्लफ्रेंड मुज्ना मसूद से निकाह किया था।


वहीं शादाब खान ने टीम के ही कोच की बेटी से निकाह कर लिया था। बता दें कि बीते साल ही  शाहीन शाह अफरीदी और अंशा की सगाई हो चुकी थी। जिसके बाद अब जाकर दोनों ने निकाह किया है। शादी की तस्वीरों को देखकर फैंस का काफी खुश हैं और अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहे हैं।

Exit mobile version