Connect with us

खेल

Shaheen Afridi Wedding: दूल्हा बने पाक क्रिकेटर शाहीन अफरीदी, पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा से निकाह किया कबूल

Shaheen Afridi Wedding: गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और अंशा का निकाह 3 फरवरी को हुआ। दोनों की शादी की फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Published

नई दिल्ली। क्रिकेट जगत में शादियों का दौर शुरू हो चुका है। हाल ही में केएल राहुल- अथिया शेट्टी, अक्षर पटेल शादी के बंधन में बंधे हैं। अब एक और क्रिकेटर के शादी के बंधन में बंधने की खबर सामने आ रही है। अब पाकिस्तान टीम के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने भी निकाह कबूल कर लिया है। क्रिकेटर ने पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा से निकाह कबूल किया है। दोनों की प्यारी-प्यारी फोटोज सोशल मीडिया पर छा गई हैं और हर कोई कपल को बधाई दे रहा है।

 सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें

गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और अंशा का निकाह 3 फरवरी को हुआ। दोनों की शादी की फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।  इस मौके पर शाहीन ने ऑफ व्हाइट शेरवानी पहनी, जबकि अंशा ने ऑफ व्हाइट के साथ पिंक आउटफिट में बेहद प्यारी लगी। उन्होंने डायमंड ज्वैलरी के साथ लुक को पूरा किया। शादी में शादाब खान, बाबर आजम, फखर जमान और सरफराज अहमद खान जैसे दिग्गज पूर्व क्रिकेटर्स नजर आए। शादी का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें  पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम शाहीन को गले लगाकर शादी की बधाई दे रहे हैं।


5 क्रिकेटर्स ने की बीते महीनों में शादी

पाक क्रिकेटर्स में भी शादी का दौर जारी है। टीम के कई खिलाड़ी हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। इससे पहले बल्लेबाज शान मसूद  ने अपनी गर्लफ्रेंड निशा खान से शादी रचाई थी। बीते महीने  गेंदबाज हारिस रऊफ ने अपनी गर्लफ्रेंड मुज्ना मसूद से निकाह किया था।


वहीं शादाब खान ने टीम के ही कोच की बेटी से निकाह कर लिया था। बता दें कि बीते साल ही  शाहीन शाह अफरीदी और अंशा की सगाई हो चुकी थी। जिसके बाद अब जाकर दोनों ने निकाह किया है। शादी की तस्वीरों को देखकर फैंस का काफी खुश हैं और अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
दुनिया

Rishi Sunak : ब्रिटिश PM ऋषि सुनक पर पत्नी अक्षता के लिए नियम बदलने का आरोप? प्राइवेट जेट से विदेश यात्रा को लेकर सवालों में घिरे

kartik-sara
मनोरंजन

Sara Ali-Kartik: कार्तिक आर्यन के साथ रोमांस करने को बेताब सारा अली खान, क्या ‘आशिकी 3’ में दोनों साथ में आएंगे नजर

लाइफस्टाइल

April Fool Day 2023: अप्रैल फूल डे आज, जानिए क्यों मनाया जाता हैं मूर्खता दिवस और भारत में इस दिन की शुरुआत किसने किया?

देश

Sasaram: हिंसा के बाद खौफ में सासाराम में हिंदू समुदाय, कर रहे हैं पलायन, कह रहे हैं नहीं रहना हमें यहां क्योंकि…!

देश

Navjot Singh Siddhu : कुछ औपचारिकताएं बाकी फिर जेल से बाहर आएंगे नवजोत सिंह सिद्धू.. ढोल नगाड़ों के साथ जेल के बाहर समर्थकों का जमावड़ा

Advertisement