News Room Post

Asian Games 2023, Day 8: शूटिंग में भारत का फिर दमदार प्रदर्शन, चेनाई, पृथ्वीराज और जोरावर की तिकड़ी ने मारा गोल्ड पर निशाना

नई दिल्ली। चीन के हांगझोऊ (Hangzhou) में जारी 19वें एशियाई गेम्स 2023 में भारत का बेहतरीन प्रदर्शन लगातार जारी है। रविवार यानी 1 सितंबर को एशियन गेम्स का आठवां दिन है। आज भी भारत की झोली सोना-चांदी की बारिश हो रही है। शूटिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार खेल देखने को मिल रहा है। आज पुरुष ट्रैप टीम ने शूटिंग में देश की झोली में एक और गोल्ड पदक दिलाया है। चेनाई, जोरावर सिंह और पृथ्वीराज की तिकड़ी ने गोल्ड पर निशाना मारा है। 361 अंकों के साथ चेनाई, जोरावर और पृथ्वीराज ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इसके साथ ही भारत की झोली में अब 11 स्वर्ण पदक हो गए है, जबकि 16 रजत और 14 कांस्य पदक हो गए है। भारत की झोली में अब तक टोटल 41 पदक आ चुके है। एशियाई खेल पदक तालिका की लिस्ट में भारत चौथे स्थान पर है।

एशियन गेम्स में भारतीय शूटर्स का धमाकेदार प्रदर्शन जारी

इससे पहले आज सुबह ही महिला टीम ने ट्रैप शूटिंग में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। मनीषा कौर, प्रीति रजक और राजेश्वरी कुमारी की तिगड़ी ने सिल्वर मेडल हासिल किया है। खास बात ये है कि अकेले शूटिंग में भारत ने 7 गोल्ड मेडल, 9 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज जीते है।

अदिति अशोक ने सिल्वर मेडल हासिल कर रचा इतिहास-

वहीं गोल्फर अदिति अशोक ने आज इतिहास रच दिया है। अदिति ने गोल्फ में सिल्वर पदक हिंदुस्तान को दिलाया है। हालांकि वो गोल्ड से चूक गई लेकिन अदिति ने कीर्तिमान रच दिया है। एशियन गेम्स में गोल्फ में सिल्वर पदक दिलाने वाली अदिति अशोक पहली महिला गोल्फर बनी गई है।

इससे पहले शनिवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को बुरी तरह से हराया। भारत ने पाकिस्तान को10-2 गोल से मात दी थी। इसके साथ पुरुष की हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह भी बना ली। इसके अलावा भारतीय स्क्वैश टीम ने भी पाकिस्तान को फाइनल मुकाबले में हराकर स्वर्ण पदक छीनकर अपने नाम कर लिया।

Exit mobile version