News Room Post

Rishabh Pant medical update: पंत को लेकर आई बड़ी खबर, अब मुंबई के इस अस्पताल में होगा इलाज; BCCI के जय शाह ने दी जानकारी

rishabh pant

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के दुर्घटनाग्रस्त खिलाड़ी ऋषभ पंत के हेल्थ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि उन्हें उपचार के लिए मुंबई एयरलिफ्ट किया जाएगा। जहां उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। बता दें, इस बात की जानकारी बीसीसीआई ने खुद दी है। बीसीसीआई ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि पंत के स्वास्थ्य पर करीब से नजर रखी जा रही है। वर्तमान में पंत का उपचार देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में चल रहा है। लेकिन उनके स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं आने की वजह यह कदम उठाया गया है। ध्यान रहे, दुर्घटनाग्रस्त हुए पंत के पीठ और घुटनों में चोट आई है।

हालांकि, चिकित्सकों ने उन चोटों को गंभीर नहीं माना है। प्राथमिक उपचार के बाद यह चोटें ठीक हो जाएंगी। लेकिन, फिलहाल उनके स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। जिसे देखते हुए बीसीसीआई की ओर से पंत को मुंबई शिफ्ट कर दिया गया है, लेकिन अब आगामी दिनों में उनके स्वास्थ्य को दुरूस्त करने की दिशा में क्या कुछ कदम उठाए जाएंगे। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

आपको बता दें कि बीते दिनों ऋषभ पंत दुर्घटनाग्रस्त हुए हो गए थे। वे उत्तराखंड के रूडकी अपनी मां को सरप्राइस देने जा रहे थे। तभी उनकी कार की रफ्तार अनियंत्रित होने की वजह से डिवाइडर से टकरा गई थी। जिससे उनकी कार में आग लग गई थी, लेकिन पंत गाड़ी का शीशा तोड़कर बाहर आ गए, जिससे वे बुरी तरह चोटिल हो गए थे। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पंत को देहरादून अस्पताल में भर्ती करवाया।

हालांकि, बीते दिनों उपचार के दौरान उनकी हालत स्थिर बताई गई थी, लेकिन अब उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराने का निर्देश दिया गया है। बीते दिनों उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पंत के उपचार में आने वाले सभी खर्चों को राज्य सरकार द्वारा उठाए जाने का ऐलान किया था। इसके साथ ही उत्तराखंड पुलिस द्वारा उन लोगों को भी पुरस्कृत किया गया था जिन्होंने पंत की मदद की थी। फिलहाल पंत के प्रशंसक लगातार अपने अजीज खिलाड़ी के स्वास्थ्य होने क कामना कर रहे हैं।

Exit mobile version