News Room Post

Deepa Malik: अवार्ड वापसी पर दीपा मलिक ने जताई नाराजगी, कही बड़ी बात

Deepa Malik

नई दिल्ली। दीपा मलिक (Deepa Malik) पैरालम्पिक खेलों (Paralympic Games) में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं। उन्होंने रियो पैरालम्पिक-2016 में गोलाफेंक में रजत पदक जीता था। उन्होंने पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में एफ-53/54 कैटेगरी में भालाफेंक में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। किसान आंदोलन (Farmer Protest) के बीच दिग्गज खिलाड़ी अपना विरोध जताते हुए राष्ट्रीय खेल पुरस्कार लौटाने की बात कर रहे हैं। जिस पर दीपा मलिक ने नाराजगी जताई है।

दरअसल, एशियाई खेलों के दो बार के स्वर्ण विजेता पूर्व पहलवान करतार सिंह ने सोमवार को किसानों का समर्थन करते हुए 35 राष्ट्रीय खेल पुरस्कार लौटाने का ऐलान किया था। जिसका विरोध दीपा मलिक ने किया है। उन्होंने ट्वीट कर इस मामले पर अपनी नाराजगी जताई हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि खेलप्रेमियों को खेल की सही भावना में आगे बढ़ना चाहिए और इस मुद्दे को अच्छे तरीके से भी सुलझाया जा सकता है। राष्ट्रीय और पद्म पुरस्कार लौटाना हमारे तिरंगे के लिए अपमानजनक होगा। एक जिम्मेदार नागरिक बनें, लेकिन एक बुरा खिलाड़ी नहीं।

उनके इस ट्वीट पर सोशल मीडिया पर उनकी काफी सरहाना हो रही है। लोग उनकी इस बात का समर्थन कर रहे हैं। सभी उनकी इस बात को सही ठहरा रहे हैं। आप भी देखिए किसने क्या कहा-

Exit mobile version