नई दिल्ली। आज आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी चल रही है। आईपीएल ऑक्शन में शुरुआत में 86 खिलाड़ियों को एक के बाद एक नीलाम किया जाएगा। इसके बाद बाकी खिलाड़ियों के लिए नीलामी की प्रकिया को एक्सलेरेट किया जाएगा। बोर्ड में इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक की आईपीएल 2023 की नीलामी में करोड़ों में बोली लगी है। नीलामी शुरू हुई तो ब्रूक का दूसरे नंबर पर नाम आया, जिसने आते ही फ्रेंचाइजियों को प्रभावित कर दिया। ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 करोड़ 25 लाख रूपए की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल कर लिया।
इंग्लैंड के लिए खेलने वाले हैरी ब्रूक की उम्र 23 साल है। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, साथ ही तेज गेंदबाजी करने का माद्दा भी रखते हैं। ब्रूक ने अब तक इंग्लैंड के लिए कुल 20 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें 17 पारियों में उन्होंने 26.57 की औसत और 137.78 के स्ट्राइक रेट से 372 रन बनाए हैं। इसमें उनका हाई स्कोर 81 रनों का है। लगीं कुल 4 टेस्ट और 20 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. टी20 के अलावा टेस्ट में वो शानदार लय में रहे हैं। ब्रूक अब तक अपने करियर की कुल 6 टेस्ट पारियों में 3 शतक जड़ चुके हैं। उन्होंने अब तक 4 टेस्ट मैचों की 6 पारियों में 80 की औसत से 480 रन बनाए हैं, जिसमें वह 3 शतक और एक अर्धशतक लगा चुके हैं। उन्होंने 8 सितंबर, 2022 में पहला पदार्पण टेस्ट खेला था।