News Room Post

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने रचाई मलेशिया की इली सिद्दीकी के साथ शादी

manpreet

नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम (Indian hockey team) इन दिनों टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों में लगी है। इसी बीच टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह (Manpreet Singh) ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से शादी रचा ली है। मलेशिया की इली सिद्दीकी (Ili Siddiqui) के साथ उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। साथ ही उन्हें फैंस से बधाईयां भी मिल रही हैं।

बता दें कि मनप्रीत जालंधर के और इली मलेशिया की रहने वाली हैं। बावाजूद इसके दोनों के प्यार में कोई कमी नहीं है। इनकी शादी जीटीबी नगर गुरूद्वारे में हुई। कोरोना महामारी को देखते हुए इनकी शादी में सीमित संख्या में मेहमान शामिल हुए। दोनों के परिवार के अलावा भारतीय टीम के मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी भी शादी में शरीक हुए। जिनमें मनदीप सिंह, तलविंदर सिंह, वरूण कुमार, दिलप्रीत सिंह, गुरसाहिबजीत सिंह और शमशेद सिंह शामिल हैं।

दोनों की मुलाकात आठ साल पहले मलेशिया में हुई थी। आठ साल ये दोनों एक-दूसरे को जानते हैं। मलेशिया में 2012 में सुल्तान जोहोर कप जूनियर हॉकी टूर्नामेंट के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। उस समय मनप्रीत भारतीय जूनियर टीम के कप्तान थे।

इस खास मौके पर टीम इंडिया ने उन्हें बधाई दी है।

Exit mobile version