newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने रचाई मलेशिया की इली सिद्दीकी के साथ शादी

भारतीय हॉकी टीम (Indian hockey team) इन दिनों टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों में लगी है। इसी बीच टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह (Manpreet Singh) ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से शादी रचा ली है।

नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम (Indian hockey team) इन दिनों टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों में लगी है। इसी बीच टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह (Manpreet Singh) ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से शादी रचा ली है। मलेशिया की इली सिद्दीकी (Ili Siddiqui) के साथ उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। साथ ही उन्हें फैंस से बधाईयां भी मिल रही हैं।

India hockey captain Manpreet Singh

बता दें कि मनप्रीत जालंधर के और इली मलेशिया की रहने वाली हैं। बावाजूद इसके दोनों के प्यार में कोई कमी नहीं है। इनकी शादी जीटीबी नगर गुरूद्वारे में हुई। कोरोना महामारी को देखते हुए इनकी शादी में सीमित संख्या में मेहमान शामिल हुए। दोनों के परिवार के अलावा भारतीय टीम के मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी भी शादी में शरीक हुए। जिनमें मनदीप सिंह, तलविंदर सिंह, वरूण कुमार, दिलप्रीत सिंह, गुरसाहिबजीत सिंह और शमशेद सिंह शामिल हैं।

manpreet2

दोनों की मुलाकात आठ साल पहले मलेशिया में हुई थी। आठ साल ये दोनों एक-दूसरे को जानते हैं। मलेशिया में 2012 में सुल्तान जोहोर कप जूनियर हॉकी टूर्नामेंट के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। उस समय मनप्रीत भारतीय जूनियर टीम के कप्तान थे।

इस खास मौके पर टीम इंडिया ने उन्हें बधाई दी है।