News Room Post

सानिया मिर्ज़ा के “खुला” की Inside story, “पाकिस्तानी पति” के साथ कैसी उलझी रिश्तों के भंवर में!

नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) अपनी निजी जिंदगी को पब्लिकली डिस्कस करना पसंद नहीं करती लेकिन फिलहाल सानिया मिर्जा (Sania Mirza) की निजी जिंदगी इंटरनेशनल डिबेट का मुद्दा बन चुकी है। जैसा कि आप जानते हैं बीते शनिवार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) के एक्स हसबैंड और पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने अपने तीसरे निकाह की तस्वीर शेयर कर सबको चौंका दिया। शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद (Sana Javed) संग अपना तीसरा निकाह किया। ऐसे में अब लोगों के मन में ये सवाल उठने लगा कि सानिया और शोएब का तलाक हुआ या नहीं तो चलिए आपको बताते हैं सानिया और शोएब के तलाक की हक़ीक़त।

सानिया मिर्ज़ा (Sania Mirza) और शोएब मलिक (Shoaib Malik) के तलाक की पुष्टि अब सानिया मिर्ज़ा की बहन अनम मिर्ज़ा (Anam Mirza) ने कर दी है। अनम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी कि सानिया ने शोएब से कुछ महीनों पहले ही डिवोर्स ले लिया था। पोस्ट में अनम ने लिखा कि सानिया, शोएब मलिक (Shoaib Malik) को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हैं। बता दें कि सानिया मिर्ज़ा (Sania Mirza) ने शोएब मलिक से खुला लिया है।

क्या होता है खुला?

आपको बता दें कि, इस्लाम में खुला मुस्लिम महिलाओं को मिलने वाला एक क़ानूनी अधिकार है, जिसके मुताबिक अगर महिला अपनी शादी में खुश नहीं है, पति का व्यवहार अच्छा नहीं है या पति का अफेयर है तो ऐसे में महिला खुला फाइल कर सकती है। खुला के बदले महिला को अपने पति को मेहर की रकम वापस करनी होती है या फिर अपना एक अधिकार छोड़ना होता है। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा (Sania Mirza) ने भी अपने पाकिस्तानी पति से खुला लिया है। लेकिन सानिया को खुला लेने की नौबत क्यों आई चलिए जानते हैं…

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा (Sania Mirza) ने साल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) से भारत के हैदराबाद में निकाह किया था। शोएब मलिक (Shoaib Malik) का ये दूसरा निकाह था। शादी के बाद सानिया पाकिस्तान नहीं गईं ना उन्होंने भारतीय नागरिकता छोड़ी। इसके बाद सानिया मिर्ज़ा (Sania Mirza) और शोएब मलिक (Shoaib Malik) दुबई शिफ्ट हो गए लेकिन शादी के कुछ सालो बाद ही सानिया और शोएब की शादी में खटास आने लगी। हालांकि सानिया ने साल 2018 में अपने बेटे इज़हान को जन्म दिया और लगा की कपल के बीच सबकुछ ठीक हो गया है लेकिन साल 2021 से एक बार फिर सानिया और शोएब के सेपरेशन की खबरें जोर पकड़ने लगीं थी। लेकिन बड़ा सवाल ये उठता है कि सरहदों को पार कर प्यार करने वाले सानिया और शोएब के बीच आखिर ऐसा क्या हुआ जिसका अंजाम तलाक के तौर पर देखने को मिला।

इस शादी टूटने के कई कारणों में से कुछ महत्वपूर्ण कारण ये हो सकते है:

सानिया मिर्ज़ा का शोएब मलिक से ज्यादा बड़ा प्लेयर होना: जैसा कि आप जानते हैं सानिया मिर्ज़ा (Sania Mirza) एक बहुत बड़ी प्लयेर रह चुकी हैं। जबकि शोएब तो छोड़िये उनकी पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की भी कोई खास इज्जत नहीं है। ऐसे में पति-पत्नी के बीच ईगो क्लैश होना तो लाजिमी है। जिस पाकिस्तान में औरतों के घर से निकलने पर सवाल किये जाते हैं, वहां कोई पाकिस्तानी पति ये कैसे बर्दाश्त करे कि उसकी बीवी दुनिया में उससे ज्यादा मक़ाम रखती है।

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप: शादी के बाद सानिया मिर्ज़ा (Sania Mirza) और शोएब मलिक (Shoaib Malik) यूं तो दुबई में शिफ्ट हुए थे लेकिन काम के सिलसिले में सानिया मिर्ज़ा (Sania Mirza) दुबई में कम और इंडिया में ज्यादा वक़्त गुजारती हैं। वहीं सानिया का पाकिस्तान (Pakistan) जाना भी ना के बराबर होता था और न ही शोएब मलिक (Shoaib Malik) हिंदुस्तान आ सकते थे। ऐसे में लॉन्ग डिस्टेंस इनके रिश्ते के खत्म होने की बड़ी वजह हो सकता है।


शोएब मलिक के अफेयर की खबरें: सानिया मिर्ज़ा (Sania Mirza) की शादी टूटने की बड़ी वजह शोएब मलिक (Shoaib Malik) के एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर्स को बताया जा रहा है। जी हां, शोएब काफी दिलफेंक किस्म के इंसान रहे हैं। सानिया से पहले भी शोएब ने आयशा सिद्दीकी (Aaysha Sidduqui) नाम की हिंदुस्तानी लड़की से साल 2002 में निकाह किया था। लेकिन सानिया से मिलने के बाद शोएब ने वो निकाह तोड़कर सानिया से शादी की। लेकिन अफ़सोस शोएब सानिया से भी वफ़ा नहीं कर पाए। उनके लगातार पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस के साथ नाम जुड़ते रहे। शोएब मलिक (Shoaib Malik) का साल 2020-21 के दौरान पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर (Aaysha Omar) के साथ भी नाम जुड़ा था। उन्होंने आयशा के साथ बोल्ड फोटोशूट भी करवाया था और अब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद (Sana Javed) संग निकाह कर लिया। यहां तक की पाकिस्तानी मीडिया भी शोएब मलिक (Shoaib Malik) पर सानिया मिर्ज़ा (Sania Mirza) को धोखा देने का आरोप लगा रही है। ऐसे में सानिया मिर्ज़ा (Sania Mirza) और शोएब मलिक (Shoaib Malik) के रिश्ते के अंत की बड़ी वजह शोएब के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स को ही माना जा रहा है।

Exit mobile version