News Room Post

IPL 2023 Auction: आईपीएल-2023 का ऑक्शन कल, जानिए किस बेस प्राइज के कौन से खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, ये टीम खरीद सकेगी सबसे ज्यादा खिलाड़ी

ipl 2023 auction

कोच्चि। क्रिकेट के लिए कल यानी शुक्रवार का दिन काफी खास है। शुक्रवार को केरल के कोच्चि में आईपीएल-2023 के लिए टीमें खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी। इस ऑक्शन में 991 क्रिकेटर्स ने अपना नाम दिया है। आईपीएल के मुताबिक भारत के 714 खिलाड़ी इस ऑक्शन में शामिल किए गए हैं। वहीं, 277 विदेशी खिलाड़ियों पर भी बोली लगेगी। खिलाड़ियों में से 185 कैप्ड और 786 अनकैप्ड हैं। भारत के 19 क्रिकेटर कैप्ड हैं। 20 खिलाड़ी नेशनल टीम के हैं। पिछले सीजन के आईपीएल में खेल चुके 91 अनकैप्ड खिलाड़ी भी ऑक्शन में शामिल किए गए हैं। इस बार के ऑक्शन में 2 करोड़ की बेस प्राइज वाले 21 खिलाड़ी हैं।

2 करोड़ की बेस प्राइज वाले जो खिलाड़ी आईपीएल-2023 के ऑक्शन में हिस्सा लेंगे, उनमें केन विलियमसन, नाथन कूल्टर, बेन स्टोक्स, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, टॉम बैंटन, क्रिस लिन, क्रिस जॉर्डन, सैम कुरेन, जेमी ओवरटन, टाइमल मिल्स, क्रेग ओवरटन, फिल सॉल्ट, आदिल रशीद, जिमी नीशम, एडम मिल्ने, रॉसी वैन डेर डूसन रिले रोसोव, निकोलस पूरन, एंजेलो मैथ्यूज और जेसन होल्डर शामिल हैं। वहीं, 1.5 करोड़ की बेस प्राइज वाले खिलाड़ी हैरी ब्रुक, शाकिब अल हसन, जेसन रॉय, शेरफन रदरफोर्ड, विल जैक, डेविड मलान, जे. रिचर्डसन, रिले मेरेडिश और सीन अबॉट हैं। 1 करोड़ की बेस प्राइज वाले खिलाड़ियों में मयंक अग्रवाल, मनीष पांडे, केदार जाधव, मुजीब उर रहमान, मोहम्मद नबी, एंड्रू ट्रॉय, मोइसेस हेनरिक्स, ल्यूक वुड, जो रूट, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, काइल जेमिसन, डेरिल मिचेल, टॉम लेथम, तबरेज शम्सी, कुशल परेरा, हेनरिक क्लासेन, आर. कॉर्नवॉल, रोस्टन चेज, शाई होप, अकील हुसैन और डेविड बिसे हैं।

जानकारी के मुताबिक इस बार 87 खिलाड़ियों की बोली लग सकती है। इनमें अधिकतम 30 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल किए जा सकते हैं। अब तक हर टीम में अधिकतम 8 विदेशी समेत 25 खिलाड़ी रखने की मंजूरी थी। लिस्ट में सबसे ज्यादा 52 क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया के हैं। साउथ अफ्रीका के 52, वेस्टइंडीज के 33, इंग्लैंड के 31, न्यूजीलैंड के 27, श्रीलंका के 23, अफगानिस्तान के 14, आयरलैंड के 8, नीदरलैंड के 7, बांग्लादेश के 6, यूएई के 6, जिम्बाब्वे के 6, नामीबिया के 5 और स्कॉटलैंड के 2 खिलाड़ी आईपीएल-2023 के ऑक्शन में हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों को खरीदने के लिए सबसे ज्यादा 42.25 करोड़ रुपए सनराइजर्स हैदराबाद के पास हैं।

Exit mobile version