News Room Post

Neeraj Chopra: ‘बिजली-बिजली’ गाने पर कोर्ट हाथों में उठाकर नाचे नीरज चोपड़ा, फैंस बोलें- भाई हरियाणवी डांस निकलने वाला था…

Neeraj Chopra
नई दिल्ली। नीरज चोपड़ा…इन्हें कौन नहीं जानता। नीरज चोपड़ा भारत के ऐसे जैवलिन थ्रो खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारत को गोल्ड दिलाया था। यही वजह है कि उन्हें गोल्ड बॉय भी कहा जाता है। भारत के लिए गोल्ड मेडल लाने वाले नीरज चोपड़ा अपने खेल में तो महारत हासिल कर तो लोगों के बीच चर्चा में रहते हैं ही साथ ही उनका अंदाज भी लोगों को काफी पसंद आता है। गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का स्वभाव काफी सादा है। वो जिससे भी मिलते हैं उसे अपनी बातों से अपना बना लेते हैं। सरल स्वभाव के साथ उनका स्मार्ट लुक लड़कियों को काफी पसंद आता है। अक्सर सोशल मीडिया पर नीरज चोपड़ा को लेकर गर्ल यूजर्स अपने मन की बातें बताती रहती हैं। अब गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, नीरज चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई है। तो चलिए आपको बताते हैं क्या है ऐसा नीरज चोपड़ा की इस वीडियो में…
neeraj chopra 2

सोशल मीडिया पर नीरज चोपड़ा का जो वीडियो सामने आया है उसमें वो ब्लैक सूट पहने हुए नजर आ रहे हैं। इस लुक में वो काफी स्मार्ट लग रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्डी संधू के पंजाबी गाने ‘बिजली बिजली’ पर सभी मिलकर डांस कर रहे हैं। वीडियो में नीरज चोपड़ा कुछ लोगों के साथ गाने पर मग्न होकर नाच रहे हैं। गोल्डन बॉय का ये डांस वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आ गया है।

जैवलिन खिलाड़ी के इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट की बाढ़ सी आ गई है। एक तरफ जहां बॉय (लड़के) यूजर्स कह रहे हैं ‘नीरज भाई आपका बीच में देसी डांस निकल गया था’। तो वहीं, गर्ल (लड़कियां) यूजर्स का कहना है ‘नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर दिल चुरा लिया है’। इसके अलावा कई यूजर्स उनकी तारीफ करते हुए आ रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुरुवार को मुंबई में इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया था जिसमें देश के नामी खिलाड़ी और सितारे शामिल रहें। अवॉर्ड्स शो के बाद एक खास पार्टी का भी आयोजन किया गया था जिसमें सभी साथ में डांस करते हुए नजर आए।

Exit mobile version